Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    राष्ट्रीय इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स के विजेताओं का लखनऊ पहुंचने पर स्वागत

    By December 19, 2017Updated:December 19, 2017 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 679


    लखनऊ 19 दिसम्बर।
    गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में हुई राष्ट्रीय इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कामयाबी की नई परिभाषा गढ़कर पदक जीतने वाली वाली लखनऊ हॉस्टल की एथलीटों का केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लखनऊ एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने पदक विजेता विजयालक्ष्मी व खुशबू का मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इन एथलीटों ने भी वायदा किया वह भविष्य में इससे भी उम्दा प्रदर्शन करेंगी।

    गत 14 से 17 दिसम्बर तक हुई इस चैंपियनशिप में लखनऊ हास्टल की विजयालक्ष्मी ने 3000 मी.स्टीपल चेज में नए रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता। विजयालक्ष्मी ने इस चैंपियनशिप में 1500 मी.दौड़ का कांस्य भी झटका। वहीं लखनऊ हास्टल की ही खुशबू गुप्ता ने चैंपियनशिप में 3000 मी.स्टीपल चेज में नया रिकार्ड बनाया लेकिन समय के अंतर के चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

    इसमें विजयालक्ष्मी ने पिछले साल हुई राष्ट्रीय इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मी.स्टीपल चेज में नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
    खुशबू इससे पूर्व विजयवाड़ा में हुई राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नए मीट रिकार्ड के साथ 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता रहीं है।

    जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण, सौ मीटर दौड़ के पूर्व राष्ट्रीय धावक पीएन मिश्र, जिला संघ के पूर्व सचिव आरएस बिंंद्रा, विभा सिंह और बाधा दौड़ के पूर्व राष्ट्रीय एथलीट हरीश पाल ने सभी एथलीटों को फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
    पदक विजेता एथलीटों विजयालक्ष्मी व खुशबू ने बताया कि उन्हें पता है कि वह खेल में से अपना कॅरियर बना सकती हैं। इसलिए जीतोड़ मेहनत करती हैं।

    जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि चैंपियन एथलीटों के सम्मान की जो प्रथा जिला एथलेटिक्स संघ ने शुरू की है वह अन्य एथलीटों को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी।
    वहीं लखनऊ हास्टल के इन एथलीटों की सफलता पर खेल निदेशक डा.आरपी सिंह व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी खुशी जताई।

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading