Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    इलाहाबाद की टीम ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी

    By September 22, 2018Updated:September 22, 2018 खेल 1 Comment5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 787
    52वीं यूपी स्टेट जूनियर (अंडर-14 व अंडर-16) एथलेटिक्स चैंपियनशिप
    लखनऊ, 22 सितम्बर 2018: इलाहाबाद के एथलीटों ने 52वीं यूपी स्टेट जूनियर (अंडर-14 व अंडर-16) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के साथ ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी अपने नाम कर ली।
    केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में इलाहाबाद की टीम ने ओवरआल श्रेणी में अपने एथलीटों के कमाल की बदौलत कुल 63 अंक जुटाए और पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बाराबंकी की टीम 51 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
    चैंपियनशिप के बालक वर्ग में इलाहाबाद की टीम 38 अंक के साथ विजेता और इटावा 19 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में बाराबंकी 26 अंक के साथ विजेता और इलाहाबाद 25 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
    इस चैंपियनशिप में बालिका अंडर-16 आयु वर्ग में इलाहाबाद की सान्या यादव व आगरा की प्रियंका सिकरवार ने दोहरे स्वर्ण पदक जीते।
    अंडर-16 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोरखपुर के सुकेश मिश्रा ने बालकों व आगरा की प्रियंका सिकरवार ने बालिकाओं में और अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालिकाओं में बिजनौर की प्राची अहलावत व बालकों में गोरखपुर के सतीश साहनी ने स्वर्ण पदक जीता।
    मिडले रिले में अंडर-16 बालिका वर्ग में बाराबंकी पहले, लखनऊ दूसरे व सीतापुर तीसरे, अंडर-16 बालक वर्ग में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज पहले, गाजियाबाद दूसरे व लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर श्री मनीष कक्कड़ (कोषाध्यक्ष, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन), क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री जितेंद्र यादव, यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव श्री पीके श्रीवास्तव, आयोजन सचिव बीआर वरूण व यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
    इससे पहले इस चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि सुश्री सुधा सिंह (एशियाड-2018 में महिला 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक विजेता) ने किया था।
    उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव श्री पीके श्रीवास्तव ने बताया कि चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-20 आयु वर्ग के मुकाबले 23 व 24 सितम्बर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होंगे।
    बालक अंडर-16 आयु वर्गः-
    शॉट पटः-स्वर्णः लकी धीमान (मेरठ) 19.37, रजतः रूद्र नारायण पाण्डेय (इलाहाबाद) 18.38, कांस्यः जितेंद्र कुमार (वाराणसी) 16.11
    डिस्कस थ्रोः-स्वर्णः श्याम चौधरी (मथुरा) 48.48, रजतः अंकुश कुमार यादव (जौनपुर), 48.35, कांस्यः जितेंद्र कुमार (वाराणसी) 47.00
    100 मीटर दौड़ः-स्वर्णः सुकेश मिश्रा (गोरखपुर) 11.1, रजतः अमन खोखर (इटावा) 11.3, कांस्यः गौरव कुमार (अलीगढ़) 11.6
    400 मी.दौड़ः-स्वर्णः इरफान (इलाहाबाद) 49.4, रजतः सत्यपाल (उन्नाव) 50.6, कांस्यः सत्यजीत (मुजफ्फरनगर) 50.8
    लांग जम्पः-स्वर्णः कुशल सिंह (आगरा) 6.95, रजतः देवेश (आगरा) 6.93, कांस्यः मो.इमरान (इटावा) 6.69
    800 मीटर दौड़ः-स्वर्णः विशाल चौहान (बाराबंकी) 1ः56.4, रजतः सुल्तान अहमद (इटावा) 1ः57.0, कांस्यः चैन पाल (इटावा) 1ः59.4
    200 मी.दौड़ः-स्वर्णः अमन खोखर (इटावा) 23.3, रजतः गौरव कुमार (अलीगढ़) 23.7, कांस्यः शुभम चौधरी (सहारनपुर) 23.9
    2000 मीटरः-स्वर्णःश्याम सिंह (अलीगढ़) 5ः37.3, रजतः धीरज यादव (इलाहाबाद) 5ः37.8, कांस्यः विशाल चौहान (बाराबंकी) 5ः42.7
    5000 मी.रेस वाकिंगः-स्वर्णः आरजू कुमार 24ः57.6, रजतः अतुल 26ः39.8, कांस्यः सूरज यादव 27ः14.9
    हाई जम्पः-स्वर्णः कुमार शानूगिरि (वाराणसी) 2.00, रजतः आयुष मिश्रा (बाराबंकी) 1.90, कांस्यः संदीप कुमार (इटावा) 1.86
    हैमर थ्रोः-स्वर्णः विपिन कुमार (इलाहाबाद) 69.15, रजतः मो.शाभान (इलाहाबाद) 64.10, कांस्यः विराट सिंह (जौनपुर) 61.30
    जैवलिन थ्रोः-स्वर्णः सूरज कुमार (इलाहाबाद) 69.30, रजतः सचिन यादव (बागपत) 64.21, कांस्यः राहुल यादव (मुजफ्पफरपुर) 61.29
    100 मी.बाधा दौड़-स्वर्णः प्रधुम सिंह (उन्नाव) 14.0, रजतः संजीव पाल (फर्रूखाबाद) 14.7, कांस्यः अंकित यादव (यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज) 14.9
    मिडले रिलेः-स्वर्णः सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज 2ः03.7, रजतः गाजियाबाद 2ः04.9, कांस्यः लखनऊ 2ः05.6
    बालिका अंडर-16 आयु वर्गः-
    शॉटपटः-स्वर्णः सान्या यादव (इलाहाबाद) 10.51, रजतः आशना (लखनऊ) 8.70, कांस्यः पुष्पा गुप्ता (संत कबीरनगर) 8.52
    100 मीटर दौड़ः-स्वर्णः प्रियंका सिकरवार (आगरा) 12.0, रजतः स्वीटी वर्मा (बाराबंकी) 12.6, कांस्यः शैली श्रीवास्तव (बाराबंकी) 12.8
    100 मी.बाधा दौड़ः-स्वर्णः कल्याणिका (लखनऊ) 17.5, रजतः लवली राजपूत (बाराबंकी) 18.0, कांस्यः कलावती (मऊ) 18.2
    400 मीटर दौड़ः-स्वर्णः ज्योति रानी (मुरादाबाद) 59.2, रजतः दिव्या सिंह (बाराबंकी) 1ः00.9, कांस्यः अनामिका देवी (लखनऊ) 1ः03.1
    डिस्कस थ्रोः-स्वर्णः सान्या यादव (इलाहाबाद) 35.20, रजतः उज्जवल करूणा (मेरठ) 33.21, कांस्यः सृष्टि चौधरी (मेरठ) 30.15
    800 मीटर दौड़ः-स्वर्णः दिव्या सिंह (बाराबंकी) 2ः20.8, रजतः अंचल जायसवाल (अमेठी) 2ः21.5, कांस्यः पुष्पा यादव (लखनऊ) 2ः22.2
    लांग जम्पः-स्वर्णः पूजा यादव (सीतापुर) 5.09, रजतः आकांक्षा (आगरा) 4.82, कांस्यः सोनिया (मुरादाबाद) 4.60
    200 मीटर दौड़ः-स्वर्णः प्रियंका सिकरवार (आगरा) 25.5, रजतः शैली श्रीवास्तव (बाराबंकी) 26.4, कांस्यः स्वीटी वर्मा (बाराबंकी) 26.6
    2000 मीटरः-स्वर्णः पुष्पा यादव (लखनऊ) 6ः37.4, रजतः आंचल जायसवाल (अमेठी) 6ः49.2, कांस्यः पूजा पटेल (लखनऊ) 6ः57.2
    3000 मी.रेस वाकिंगः-स्वर्णःरूपाली 17ः20.2, रजतः कोमल पाल 17ः58.5, कांस्यः अंशु विश्वकर्मा 20ः59.0
    हाई जम्पः-स्वर्णः समृद्धि कटियार (कानपुर)
    हैमर थ्रोः-स्वर्णः साधना यादव (जौनपुर) 48.14, रजतःस्मृति राय (इलाहाबाद) 37.18, कांस्यः शिवानी यादव (बाराबंकी) 35.4
    जैवलिन थ्रोः-स्वर्णः प्रतीक्षा पटेल (प्रतापगढ़) 37.13, रजतः आरजू (मेरठ) 29.28, कांस्यः ज्योति (अलीगढ़) 25.89
    100 मी.बाधा दौड़ः-स्वर्णः लखनऊ 17.5, रजतः लवली राजपूत (बाराबंकी) 18.0, कांस्यः कलावती (मऊ) 18.2
    मिडले रिलेः-स्वर्णः बाराबंकी 2ः26.5, रजतः लखनऊ 2ः35.0, कांस्यः सीतापुर 2ः49.1
    बालिका अंडर-14 आयु वर्गः-
    लांग जम्पः-स्वर्णः मीनाक्षी (इलाहाबाद) 4.99, रजतः वैष्णवी (इलाहाबाद) 4.93, कांस्यः के.चौधरी (अलीगढ़) 4.86
     शॉटपटः-स्वर्णः विधि (मेरठ) 12.54, रजतः ईशा (मेरठ) 11.50, कांस्यः छवि (बागपत) 9.52
    100 मीटर दौड़ः-स्वर्णः प्राची अहलावत (बिजनौर) 13.4, रजतःवैष्णवी सिंह (इलाहाबाद) 13.8, कांस्यः मीनाक्षी (इलाहाबाद) 14.2
    600 मीटर दौड़ः-स्वर्णः रूपल (मेरठ) 1ः37.4, रजतः गरिमा यादव (लखनऊ) 1ः42.6, कांस्यः श्रेया राय (बाराबंकी) 1ः44.7
    बालक अंडर-14 आयु वर्गः-
    लांग जम्पः-स्वर्णः लक्ष्मीकांत (आगरा) 6.79, रजतःनितिन पाल (लखनऊ) 6.57, कांस्यः करन चौधरी (मिर्जापुर) 6.52
    100 मीटर दौड़ः-स्वर्णः सतीश साहनी (गोरखपुर) 11.4, रजतः हर्ष सिंह (सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज) 11.6, कांस्यः श्याम सिंह यादव (इलाहाबाद) 11.8
    600 मीटर दौड़ः-स्वर्णः राहुल मौर्या (इटावा) 1ः25.3, रजतः अजय सूद (मेरठ) 1ः25.9, कांस्यः अभय सिंह (फतेहपुर) 1ः26.0
    शॉटपटः-स्वर्णःअभिषेक (इलाहाबाद) 15.49, रजतः आशुतोष (इलाहाबाद) 13.85, कांस्यः दीपांशु (मेरठ) 12.92
    हाईजम्पः-स्वर्णः हर्ष सिंह (इलाहाबाद) 1.70, रजतः लव बेनीवाल (मेरठ) 1.50

    Keep Reading

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Vinesh Phogat's 2026 Asian Games Dream Shattered! Meenakshi Defeats Her in Semifinals.

    विनेश फोगाट का एशियाड 2026 सपना टूटा! सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने दी मात

    Ramiz Sumra: Gujarat's Table Tennis Warrior Scripts a New Chapter of Success

    रमीज़ सुमरा: गुजरात का टेबल टेनिस योद्धा ने रचा सफलता का नया इतिहास

    A spectacular start to the U.P. Chess Championship!

    यू.पी. चेस चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत!

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. 호게임 on September 23, 2018 7:37 pm

      Yeah bookmaking this wasn’t a speculative decision outstanding
      post!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading