लखनऊ, 21 फरवरी 2019: उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव श्री अरुण कक्कड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की अमोलिका सिंह, डच जूनियर ओपन इंटरनेशनल और जर्मन जूनियर ओपन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयनित की गयी है।
अमोलिका सिंह ने भारत की 20 सदस्यीय टीम में जगह बना ली है। भारतीय टीम 27 फरवरी से 03 मार्च तक होने वाले डच जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद यही भारतीय टीम दिनांक 7 से 10 मार्च तक होने वाले जर्मन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेगी।







