Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    अनिल कुंबले की पत्नी ने लगाया 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

    ShagunBy ShagunMarch 31, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 918

    राहुल द्रविड़ के साथ भी हो चुकी है धोखाधड़ी

    मुंबई, 31 मार्च। ऐसा लगता है कि कर्नाटक के क्रिकेटर्स घोटालेबाज़ों के निशाने पर हैं। पहले जहां राहुल द्रविड़ ने एक पॉन्जी स्कीम के खिलाफ धाखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, वहीं अब अनिल कुंबले की पत्नी चेतना ने दावा किया है कि मुंबई की एक कंपनी ने उनके पैन कार्ड का गलत तरीके से प्रयोग करके 32 लाख रुपए का लेनदेन किया।

    राहुल द्रविड़ ने शिकायत की थी कि उन्हें चार करोड़ का नुकसान हुआ। अनिल कुंबले की पत्नी चेतना ने बेंगलुरु पुलिस के पास पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है। इसके अनुसार वह फ्रैंक म्यूलर वॉच खरीदने के लिए बेंगलुरु में यूबी सिटी शॉपिंग मॉल में गई थीं। स्थानीय घड़ी की दुकान जिमसन वॉच के पास वह घड़ी नहीं थी। वह घड़ी जिमसन वॉच को मुंबई की दुकान टाइमकीपर्स वॉच बुटीक के पास मिल गई। बेंगलुरु की दुकान का एक कर्मचारी सत्य वागीश्वरन उनका पैन कार्ड नंबर और आठ लाख रुपए का चेक लेकर मुंबई घड़ी खरीदने के लिए निकल गया।

    Image result for anil kumble wife

    चेतना ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड डिटेल्स का उपयोग करके सत्य वागीश्वरन व मुंबई की दुकान के कर्मचारियों ने 32.96 लाख रुपए कीमत की घड़ी खरीदी। उन्होंने बताया कि जब मुझे आयकर रिटर्न फॉर्म 26-एएस मिला तो उसमें कहा गया कि मैने 32.96 लाख रुपए की घड़ी खरीदी। इसके बाद मेरे ऑडिटर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

    उन्होंने कहा कि बेंगलुरू और मुंबई की टॉप घड़ी की दुकानों ने उनका विश्वास तोड़ा, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई ज़रूर होनी चाहिए। दो हफ्ते पहले राहुल द्रविड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक पॉन्ज़ी कंपनी विक्रम इन्वेस्टर ने अच्छे रिटर्न का वादा करके उनके साथ धोखाधड़ी की।

    उन्होंने कहा कि कंपनी ने उन्हें 16 करोड़ लौटा दिए। लेकिन बाकी के चार करोड़ नहीं लौटाए। पुलिस ने कंपनी के प्रमोटर्स व उसके एजेंटो और एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सूत्रम सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि सूत्रम सुरेश ने ही राहुल द्रविड़ को इस पॉन्ज़ी स्कीम में पैसा लगाने के लिए मनाया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading