लखनऊ जिला वेटरन बैडमिंटन चैम्पियनशिप
लखनऊ, 09 दिसम्बर 2018: बीबीडी बैडमिंटन अकादमी मोमती नगर, लखनऊ में आयोजित लखनऊ जिला वेटरन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के 65 वर्ष के एकल वर्ग के फाइनल में अरुण कक्कड़ ने लक्ष्मी कटियार को 21-08, 21-07 से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया तथा पुरुषो के 55 वर्ष वर्ग में जस्टिस एआर मसूदी तथा एमएस बोरा ने अनुज वाश्नेय तथा अरविन्द यादव को रोमांचक मैच में 18-21, 21-17 तथा 21-18 से हराकर युगल ख्तिाब जीता। महिलाओं के 40 वर्ष के वर्ग में कल्पना सिंह एवं रुची मिश्रा ने सरिता तिवारी एवं एम टन्डन को हराकर युगल खिताब अपने नाम किया।
उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि निदेशक खेल डा आरपी सिंह, जस्टिस एआर मसूदी तथा सतीश गणेशन, आईपीएस ने पुरस्कार वितरण किये। इस समारोह में उप्र बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष डा शुधर्मा सिंह सहित कई पदाधिकारी मैजूद थे।








2 Comments
Your style is unique compared to other people I have read stuff from.
Thanks for posting when you have the opportunity,
Guess I will just book mark this site.
Good article. I will be facing many of these issues as well..