लखनऊ, 02 सितम्बर 2018: लखनऊ में होने वाली आगामी 52वीं स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लखनऊ जिला की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित किए गए। लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने लखनऊ टीम की घोषणा करते हुए बताया कि लखनऊ में 35वीं वाहिनी पीएसी के सिंथेटिक एथलेटिक्स स्टेडियम में होने वाली 52वीं स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 आयु वर्ग के मुकाबले आठ और नौ सितंबर को और अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के मुकाबले 22 और 23 सितंबर को होंगे।
आज हुए ट्रायल के बाद लखनऊ टीम की घोषणा लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बी आर वरुण ने की जो इस प्रकार है।
बालक (अंडर-14):-
100 मीटर- ऋषि मिश्रा, सेतु
600 मीटर- फरहान रजा, उमैर खान
शॉट पुट- अली हैदर, शशांक सिंह
लांग जंप- अजय, अरिन
बालक (अंडर-16):-
100 मीटर- सर्वेश, राजवीर गुप्ता
200 मीटर- रोहित वर्मा, सर्वेश
400 मीटर- विकास, अभय
800 मीटर- पुरस्कार राय, राजसिंह वर्मा
2000 मीटर- अभिषेक, सूर्यांश सिंह
डिसकस थ्रो- रिशु आनंद, अरिन पांडेय
लांग जंप- अमित राजपूत, अमित कुमार
शॉट पुट- रिशू आनंद, अभिषेक सिंह
बालक अंडर-20:-
100 मीटर- शिवम सिंह, मो. अकबर
200 मीटर- शिवम, अनुभव
400 मीटर- ओजस, राहुल यादव
800 मीटर- दिलीप, अभिषेक
1500 मीटर- प्रिंस यादव, धीरज मौर्या
5000 मीटर- सुमित कुमार, विजय पाल यादव
हाई जंप- सुमित कुमार
जैवलिन थ्रो- अर्पण सिंह, शक्ति सिंह
डिसकस थ्रो- अमित, शुभम
ट्रिपल जंप- आदित्य मौर्या, हैदर अली
शॉटपुट- अमित कुमार सिंह, आयुष देव
लांग जंप- अकबर रिजवी, हैदर अली
बालिका अंडर-14:-
100 मीटर- श्रेया सिंह, गरिमा
600 मीटर- गरिमा यादव, सुनीता देवी
लांग जंप- श्रेया सिंह, सुनीता
शॉट पुट- रिया
बालिका अंडर-16:-
2000 मीटर – पुष्पा, सपना
डिसकस थ्रो- हर्षिता यादव, दर्शिका
शॉटपुट- अशिरा सिद्दीकी , दर्शिका
लांग जंप- रेशमी, अनुष्का
बालिका अंडर-20:-
400 मीटर- शिवांकी, संजू
1500 मीटर- शीलू यादव, शिखा गुप्ता
डिसकस थ्रो- अरीबा सिद्दीकी
शॉट पुट- शगुन शर्मा, बबली वर्मा
टीम कोच: पीएन मिश्रा, टीम मेनेजर: हरीश पाल