लखनऊ, 29 अप्रैल। शतरंज के खिलाड़ियों के लिए लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त *ब्लैकशील्ड लखनऊ जिला स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट* का आयोजन कैपिटल सेंटर, हज़रतगंज में 7 से 9 मई 2018 तक किया जाएगा । इस टूर्नामेंट में चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि भी रखी गई है।
यह ओपन टूर्नामेंट है, अतः इसमें सभी उम्र के बालक, बालिका, पुरुष, महिला भाग ले सकते हैं । टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 7897176487, 7080698601 पर सम्पर्क करें । टूर्नामेंट के लिए प्रविष्ठि देने की अंतिम तिथि 5 मई है। इस टूर्नामेंट का आयोजन *डोजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चैस अकादमी* द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।







