इटली को दी 3-0 से मात, अगला मुकाबला आयरलैंड से
नई दिल्ली, 02 अगस्त 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चक दे इंडिया जैसा शानदार प्रदर्शन करते हुए निचली रैंकिंग वाली इटली टीम को क्रॉसओवर मैच में 3- 0 से हराकर वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी। भारत की तरफ से लालरेम्सियामी (20वां मिनट) ने शानदार फील्ड गोल किया। जबकि नेहा गोयल (45वां) और वंदना कटारिया (55वां) ने पेनल्टी कार्नर पर गोल दागे। बता दें कि वर्ल्ड रैकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम और 17वीं रैंकिंग वाली इतालवी टीम में फिनिशिंग का फर्क था।
आयरलैंड से होगा मुकाबला: गुरुवार को भारत क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड से भिड़ेगा जिसने उसे पूल चरण में एक गोल से हराया था।भारतीय कप्तान रानी ने मीडिया से कहा कि इस जीत से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। हम अब गोल कर रहे हैं और हमारा सफर यहीं नहीं थमेगा।







