’ब्लैकशील्ड लखनऊ जिला स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट’
लखनऊ, 07 मई। एसआरएमसीईएम के अमन अग्रवाल ने ’ब्लैकशील्ड लखनऊ जिला स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ के ओपन वर्ग के दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए सर्वोच्च वरीय पवन बाथम को ड्रा पर रोक लिया।
लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ’डोजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित व लखनऊ जिला चेस अकादमी द्वारा संचालित टूर्नामेंट के पहले दिन ओपन वर्ग में अमन अग्रवाल ने सफेद मोहरों से खेलते हुए पवन बाथम से ड्रा खेला और दोनों ने आधे-आधे अंक जुटाए।
इस वर्ग में दूसरे दौर के बाद युंग डेविड, जीवन धारा कान्वेंट के स्कंद त्रिपाठी, फार्रूख इमामुद्दीन, लामार्ट कॉलेज के तनिष्क गुप्ता, सेक्रेड हार्ट के भौमिक पाण्डेय, मयंक पाण्डेय, यूपी सचिवालय के कुलदीप शंकर एवं रंजन भट्टाचार्य सर्वाधिक दो-दो अंक जुटाकर संयुक्त बढ़त पर चल रहे है।
कामर्शियल टैक्स के पवन बाथम, एक्सिलिया स्कूल के मेधांश सक्सेना, एसआरएमसीईएम के अमन अग्रवाल, एक्सिलिया स्कूल के दिव्यांश पाण्डेय, डीपीएस एल्डिको के शौर्य राठौर के साथ सुनील श्रीवास्तव, शनि कुमार सोनी, तेजस्व समान डेढ़-डेढ़ अंक जुटाकर संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है।
दूसरे दौर में युंग डेविड ने अंश अवस्थी को, स्कंद त्रिपाठी ने आनन्द कुमार गुप्ता को, फार्रूख इमामुद्दीन ने सिमरन साधवानी को, तनिष्क गुप्ता ने यशी शर्मा को, भौमिक पाण्डेय ने शिवांश पाण्डेय को, मयंक पाण्डेय ने राघवांशु मिश्रा को, कुलदीप शंकर ने आयुष साहू को एवं रंजन भट्टाचार्य ने अभिषेक रंजन को हराया। ड्रा मुकाबलों में मेधांश सक्सेना व शनि कुमार सोनी और सुनील श्रीवास्तव व तेजस्व सिंह ने अंक बांटे।
इस दौरान पहले राउंड में वरिष्ठतम खिलाड़ी रंजन भट्टाचार्य ने चैंपियनशिप के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी साढे़ छह वर्षीय मीतांश दीक्षित को एक घंटा खिंचे मुकाबले के बाद मात दी।
इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा ने किया। इस अवसर पर डोजर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक तरूण गर्ग, वीरेंद्र मिश्रा व प्रदीप कुमार आर्य भी मौजूद थे।






