नई दिल्ली, 03 जून। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरु में खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। साहा को इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर मुकाबले में अंगूठे में चोट लगी थीसाहा जिससे वह उबर नहीं पाए है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के शुरूआती टेस्ट मैच के लिए साहा की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया है।
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक बयान में कहा बेंगलुरु में 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच की टीम से साहा बाहर हो गए हैं। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है और प्रबंधन ने यह फैसला किया कि उन्हें आराम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साहा को पूरी तरह ठीक होने में 5 सप्ताह का समय लग सकता है। साहा को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 25 मई को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद 33 साल के साहा के अंगूठे में चोट लगी थी।
उन्होंने बयान में कहा गया अखिल भारतीय चयन समिति ने साहा की जगह कार्तिक को चुना है साहा आईपीएल के मैचों में फॉर्म में नहीं दिखे और उन्होंने 14 मैचों में 234 रन बनाएं। इस दौरान कार्तिक ने 16 मैचों में 498 रन बनाएं और शानदार ले में दिखे और अपनी टीम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम में कार्तिक कि वापसी 8 साल के बाद हो रही है उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में खेला था। जहाँ उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1000 रन बनाए थे।







