- फाइनल में दी क्रोशिया को 4-2 से दी करारी शिकस्त
नई दिल्ली, 15 जुलाई 2018: आखिरकार वही हुआ जिसका जिसकी समीक्षकों ने घोषणा की थी। फ्रांस ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल खेल रही, क्रोशिया को रविवार को 4-2 से पराजित कर बीस साल बाद 21 वें फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फ्रांस ने 1998 में अपनी मेजबानी में पहली बार विश्व कप जीता था और उस कामयाबी के 20 साल बाद उसने एक बार फिर रविवार को विश्व कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

इस हार के साथ क्रोशिया का अपने पहले फाइनल में इतिहास बनाने का सपना टूट गया। क्रोशिया को आत्मघाती गोल करने का नुकसान उठाना पड़ा। फ्रांस का यह दूसरा किताब है और इसके साथ ही वह दो बार विश्व कप जीतने वाले अर्जेंटीना और उरग्वे की श्रेणी में शामिल हो गया है।
क्रोएशिया की टीम अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बेहद दुखी हैं मैच के आखिरी 30 मिनट के खेल में केवल सात मिनट बचे थे. फ्रांस की टीम सारी कोशिश इसी में थी कि वह अपने गोल की रक्षा की करें क्यों कि वह इससे पहले 4 गोल कर चुका था और उसे सिर्फ डिफेंड करना था। इस दरम्यान क्रोएशिया लगातार आक्रामक खेल दिखा रहा था। इस दौरान उसे एक फ्री किक भी मिली लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ने कोई गलती नहीं की और गेंद लपक कर उनका प्रयास नाकाम कर दिया।







