- मेजबान के लिए श्रेष्ठ श्रीवास्तव व जुनाली बिष्ट ने जीते स्वर्ण पदक
- शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी मेमोरियल सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता शुरू
लखनऊ, 07 अप्रैल। गौतमबुद्घनगर के खिलाडिय़ों ने शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी मेमोरियल सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक के साथ तालिका में दबदबा बनाया।
जानकीपुरम स्थित रॉकगार्डन कराटे अकादमी में मेजबान लखनऊ के लिए दो स्वर्ण नौ वर्ष बालक में श्रेष्ठ श्रीवास्तव व आठ वर्ष बालिका काता में जुनाली बिष्ट ने जीते। लखनऊ के खिलाडिय़ों ने पहले दिन चार रजत व पांच कांस्य पदक भी जीते।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोहिया इंस्टीट्यूट के डॉक्टर संजय जायसवाल, शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी के सुपुत्र कुशाग्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया और महासचिव जसपाल सिंह भी मौजदू थे।
पहले दिन के पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:-
आठ वर्ष बालक काता स्पर्धा:- स्वर्ण:अभिनव कुमार (बाराबंकी), रजत: सक्षम पाण्डेय (कानपुर), कांस्य: अरनव श्रीवास्तव व वंश गुप्ता (लखनऊ),
नौ वर्ष बालक काता:-स्वर्ण: श्रेष्ठ श्रीवास्तव (लखनऊ), रजत:दिव्यांश शर्मा (गौतमबुद्ध नगर), कांस्य:अभिनव सचान (कानपुर) व प्रथम वर्मा (वाराणसी),
आठ वर्ष बालिका काता:-स्वर्ण: जुनाली बिष्ट (लखनऊ),रजत:प्रिया पटेल (जौनपुर), कांस्य: अलिशा सिंह (लखनऊ) व अनिशा शर्मा (गौतमबुद्ध नगर),
नौ वर्ष बालिका काता:-स्वर्ण: वेदिका अनूप (गौतमबुद्ध नगर), रजत: इशिता वर्मा (बाराबंकी), कांस्य: आर्या शाखी (भदोही) व वैष्णवी अग्रवाल,
10 वर्ष बालिका काता:-स्वर्ण: सौम्या कुशवाहा (इलाहाबाद), रजत:अंजलि शर्मा (वाराणसी), कांस्य: मान्या गुप्ता (अलीगढ़) व विशाखा (भदोही),
11 वर्ष बालिका काता:-स्वर्ण: अर्चिता पंत (गौतमबुद्ध नगर), रजत: इशिका (लखनऊ), कांस्य:शिवांशी कुशवाहा (इलाहाबाद) व शिवांजलि चन्ना (लखनऊ),
12 वर्ष बालिका काता:-स्वर्ण:कोमल भारद्वाज (वाराणसी), रजत:खुशी यादव (लखनऊ), कांस्य: तेजस पाल (कानपुर) व खुशबू यादव (लखनऊ),
13 वर्ष बालिका काता:-स्वर्ण: प्रियानी श्रीवास्तव (गौतमबुद्ध नगर), रजत: श्रेया सिंह (लखनऊ), कांस्य:अवंतिका यादव (आगरा) व समृद्घि मिश्रा (लखनऊ),
10 वर्ष बालिका कुमिते 25 किग्रा:-स्वर्ण: सौम्या कुशवाहा (इलाहाबाद), रजत: रिया पटेल (जौनपुर), कांस्य: आकांक्षा तिवारी (वाराणसी) व रिशा बिष्ट (गाजियाबाद),
10 वर्ष बालिका कुमिते 30 किग्रा:-स्वर्ण: अरुणिमा शाक्य (वाराणसी), रजत: वंशिका (मथुरा), कांस्य:मैत्री त्रिपाठी (बाराबंकी) व मान्या गुप्ता (अलीगढ़)।






