Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    मेजबान यूपी की लड़कियों की जीत का सिलसिला जारी

    By February 10, 2019 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614
    साई, दिल्ली सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब अंतिम 16 में
    35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैण्डबॉल चैंपियनशिपः दूसरा दिन
    लखनऊ, 10 फरवरी 2019: पिछली बार की विजेता साई और उपविजेता दिल्ली के साथ ही हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब की टीमें अपने-अपने ग्रुपों में सभी मैच जीतकर 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैण्डबॉल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
    रविवार को खेले गए कुल 17 मैचों में अधिकांश मुकाबले एकतरफा निकले वहीं मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम अपने ग्रुप एच में लगातार दो मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है। मेजबान यूपी की लड़कियों ने अपने ग्रुप में असम को एकतरफा मुकाबले में 31-11 गोलों से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जगाए हुए है। यूपी की जीत में पिछले मैच की तरह निक्की और आराधना सर्वाधिक गोल दागने में सफल रही। दोनों ने सात-सात गोल किए। काजल सैनी नेे भी इस मैच में चमकते हुए सात गोल किए। इसके अलावा मुस्कान और के.फातिमा ने भी तीन-तीन गोल किए। फिलहाल वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर है और उसे अपना अंतिम लीग मुकाबला छत्तीसगढ़ से खेलना है।
    केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दूसरे दिन प्रातःकालीन सत्र में कुल आठ मैच खेले गए जिसमें ग्रुप एच के छत्तीसगढ़ बनाम असम के मैच को छोड़कर सभी मैच एकतरफा रहे। इसमें पिछली उपविजेता दिल्ली की टीम ने चैंपियनशिप की अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली के विरूद्ध ओेडिशा की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। दिल्ली की टीम ने शून्य के मुकाबले 30 गोलों से यह मैच जीता जबकि पूल डी में हिमाचल प्रदेश के विरूद्ध मध्य प्रदेश की लड़कियां मात्र एक गोल कर सकी। हिमाचल प्रदेश ने 17-1 गोलों से विजय जीत दर्ज की। इसी तरह ग्रुप सी में हरियाणा की लड़कियों ने भी उत्तराखंड की लड़कियों को मात्र एक गोल करने की इजाजत दी। हरियाणा ने 18-1 गोलों से सफलता जीत दर्ज की।
    ग्रुप ए में गत विजेता साई ने अपने पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 17 के मुकाबले 22 गोलों से हराते हुए शानदार शुरुआत की। प्रातःकालीन सत्र में पूल ई में केरल ने कर्नाटक को 4 के मुकाबले 17 गोलों से हराया।
    सुबह खेले गए मैचों में एकमात्र संघषपूर्ण मुकाबला पूल एच में छत्तीसगढ़ और असम के बीच हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ 4 गोलों के अंतर (17-13) से जीत सकी। मध्यांतर तक छत्तीसगढ़ की टीम 9-4 गोलों से आगे थी। अन्य मैचों में ग्रुप एफ में पंजाब ने तेलंगाना को 26-2 से, ग्रुप जी में गुजरात ने चंडीगढ़ को 13-7 गोल से हराया।
    सायंकालीन सत्र में साई ने पश्चिम बंगाल को 4 के मुकाबले 21 गोलों से पराजित करते हुए शीर्ष पर पहुंच गयी। मध्यांतर तक साई की टीम 9-3 गोलों से आगे थी। साई की टीम को विजयी बनाने में पूजा और मौमिता ने जहां पांच-पांच गोल दागे वहीं तनु ने चार और प्रीति ने दो गोलों का योगदान किया। इसी तरह पिछले साल की उपविजेता दिल्ली ने भी ग्रुप बी में अपना दूसरा मैच राजस्थान के विरूद्ध 12-9 गोलों से जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम 16 में पहुंच गई। मध्यांतर तक दिल्ली 5-2 गोलों से अंजली के चार, हर्षिता के तीन और खुशबू के दो गोलो के चलते आगे थी। राजस्थान के लिए दीपिका और आरती दोनों ने क्रमशः तीन-तीन गोल किए।
    ग्रुप सी में हरियाणा ने अपने दूसरे मैच में त्रिपुरा को 23-2 गोलों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजयी टीम के लिए पूनम ने छह, प्रियंका ने पांच, अंजू ने चार और मोनिका ने तीन गोल किए। ग्रुप डी के मैच में हिमाचल प्रदेश ने दादर-नगर हवेली को भी एकतरफा मुकाबले में 5 के मुकाबले 14 गोलों से हराते हुए अगले पायदान में पहुंचने में सफल रही। हिमाचल के लिए पायल ने पांच, पलक, मेघना और रेखा ने दो-दो गोल किए। पूल जी में चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को 17-14 गोलों से हराया। विजयी चंडीगढ़ के लिए मन्नत कौर ने छह, आयुषी शर्मा ने भी छह और शिखा देवी ने तीन गोल किए। वहीं तमिलनाडु की ओर से दर्शिनी ने छह, भुवनेश्वरी ने तीन और सुजीत ने दो गोल उतारे।
    अन्य मुकाबलों में ग्रुप ई में बिहार ने कर्नाटक को 19-7 गोलों से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही। एक अत्यंत रोमांचक मैच में पंजाब और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला 14-14 की बराबरी पर छूटा। मध्यांतर तक पंजाब की टीम 1 गोल (6-5) से आगे थी।
    आज के मैचों में सुश्री रीना सरीन (उपाध्यक्ष, हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सोमवार को प्रातःकालीन सत्र में छह मैच खेले जाएंगे जबकि सायंकालीन सत्र में प्री क्वार्टर फाइनल के आठ मुकाबले संपन्न होंगे।

    @35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैण्डबॉल चैंपियनशिपः

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading