Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    मेजबान यूपी शानदार आगाज के साथ महिला एवं पुरुष टीम इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में 

    By March 27, 2019 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 709
    16वीं सीनियर नेशनल (महिला एवं पुरुष) साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप शुरू 
    लखनऊ, 27 मार्च 2019: मेजबान यूपी ने 16वीं सीनियर नेशनल (महिला एवं पुरुष) साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए पुरूष व महिला टीम इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
    एमेच्योर साफ्ट टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित चैंपियनशिप के पहले दिन पुरूष वर्ग में पिछली चैंपियन चंडीगढ़, उपविजेता मध्य प्रदेश और महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली।
    इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल (आईएएस) एवं विशिष्ट अतिथि डा मोनिका कोहली (प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ एनीस्थीसिया केजीएमयू) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कोर्ट में शॉट खेलकर खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई भी की। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता  एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन यूपी के सचिव दीपक चावला ने की।
    उन्होंने प्रदेश के खेल विभाग को इस चैंपियनशिप में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर अन्य अतिथि में मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर लखनऊ के प्रधानाचार्य ब्रदर्स जॉय थामस, एमेच्योर साफ्ट टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष एनजे मकवाना, कार्यकारी निदेशक एनजी वेगड़ा, संयुक्त सचिव अनिकेत खोदादरा व वी.लक्ष्मीकांत के साथ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लखनऊ मंडल जितेंद्र यादव एवं एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
    आज खेले गए मैचों में पुरूष वर्ग के दूसरे दौर में पिछले संस्करण में तीसरे स्थान पर रही यूपी की टीम ने शनीश मणि मिश्रा और अतुल श्री पटेल की निर्णायक डबल्स मुकाबले में जीत के सहारे हरियाणा को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पहले पुरूष डबल्स में यूपी से कमलेश शुक्ला और नवनीत सेठ ने हरियाणा की योगेश व रोहित को 3-1 से हराया। दूसरे पुरूष सिंगल्स मैच में यूपी के देवाशीष को हरियाणा के अमित ने 3-0 से मात दी। तीसरे व निर्णायक पुरूष डबल्स मैच में शनीश मणि मिश्रा और अतुल श्री पटेल ने हरियाणा के उत्तम फोगाट और विकास को 3-2 से हराकर टीम को अगले दौर में जगह दिलाई। इससे पहले यूपी ने पहले राउंड में तेलंगाना को 3-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी।
    महिला टीम चैंपियनशिप में पिछली बार की चैंपियन यूपी ने दूसरे दौर में केरल को 3-0 से एकतरफा मात देकर अंतिम 16 में जगह बनाई। महिला डबल्स के पहले मैच में यूपी की नमिता सेठ और सामिया रिजवी ने केरल की संजू व आव्या को 3-0 से हराया। दूसरे महिला सिंगल्स मुकाबले में यूपी की मुस्कान यादव ने केरल की शिवानी को 3-0 से मात दी। इससे पहले यूपी को पहले राउंड में बाई मिली थी।
    पुरूष टीम चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में चंडीगढ़ ने बिहार को 3-0 से, छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3-0 से, आंध्र प्रदेश ने कनार्टक को 3-0 से, गुजरात ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से, तमिलनाडु ने पंजाब को 3-0 से, दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-0 से, मध्य प्रदेश ने हरियाणा को 2-1 से हराकर प्री क्वार्टर पफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
    महिला टीम चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में यूपी ने केरल को 3-0 से और आंध्र प्रदेश ने हरियाणा को 3-0 से हराया। इससे पहले पहले राउंड में उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश ने जीत दर्ज की। चैंपियनशिप में व्यक्तिगत वर्ग के पुरूष एकल व महिला एकल के मुकाबले कल सुबह आठ बजे से शुरू होंगे।

    #16वीं सीनियर नेशनल (महिला एवं पुरुष) साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप शुरू

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading