लखनऊ, 08 अप्रैल। मेजबान लखनऊ की टीम ने शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी मेमोरियल सब जूनियर बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता में सर्वाधिक आठ स्वर्ण जीतते हुए टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
जानकीपुरम स्थित रॉकगार्डन कराटे अकादमी में संपन्न चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम ने 8 स्वर्ण, 3 रजत व 16 कांस्य पदक जीते। वहीं वाराणसी की टीम सात स्वर्ण, आठ रजत व आठ कांस्य पदक के साथ दूसरे तथा गौतमबुद्ध नगर की टीम छह स्वर्ण, सात रजत व सात कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि साईं सेंटर की कार्यकारी निदेशक श्रीमती रचना गोविल, जीएसटी के संयुक्त आयुक्त पंकज गाँधी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शुभम त्रिपाठी ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर भारतीय गोताखोरी टीम के कोच रहे सुधीर शर्मा, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया और महा सचिव जसपाल सिंह भी मौजूद थे।
अंतिम दिन हुई स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:
10 वर्ष-25 किग्रा वर्ग बालक कुमिते:- स्वर्ण: अखंड प्रताप (कुशीनगर), रजत:कुशेंद्र्र सिंह (आगरा), कांस्य: रंजन भगत व अभिविरा सिंह (गौतमबुद्ध नगर),
10 वर्ष-30 किग्रा वर्ग बालक कुमिते:- स्वर्ण:आशीष यादव (बलिया), रजत:आर्यन राज यादव (वाराणसी), कांस्य: सर्वज्ञ (वाराणसी) व सुमित सिंह (लखनऊ),
10 वर्ष-30 किग्रा वर्ग बालक कुमिते:-स्वर्ण: सार्थक भारद्वाज (गाजियाबाद), रजत: विजय भारद्वाज (जौनपुर), कांस्य:गौरव सिंह (बलिया) व कांस्य: प्रभूत कुमार (वाराणसी),
10 वर्ष-25 किग्रा वर्ग बालिका कुमिते:-स्वर्ण:सौम्या कुशवाहा (इलाहाबाद), रजत:रिया पटेल (जौनपुर), कांस्य: आकांक्षा तिवारी (वाराणसी) व कांस्य: रिशा बिष्ट (गाजियाबाद),
10 वर्ष-30 किग्रा वर्ग बालिका कुमिते:-स्वर्ण: अरुणिमा शाक्य (वाराणसी),रजत:वंशिका (मथुरा), कांस्य:मैत्री त्रिपाठी (बाराबंकी) व मान्या गुप्ता (अलीगढ़),
10 वर्ष-30 किग्र वर्ग बालिका कुमिते:-स्वर्ण: विशाखा (भदोही), रजत: निवेदिता केसरवानी (कौशाम्बी), कांस्य:सुहाना गुप्ता (लखनऊ) व अंजलि शर्मा (वाराणसी),
11 वर्ष-30 किग्रा वर्ग बालक कुमिते:-स्वर्ण:प्रशांत यादव (लखनऊ), रजत: गौतम (गौतमबुद्ध नगर), कांस्य:सार्थक त्यागी (गाजियाबाद) व करन थापा (गौतमबुद्ध नगर),
11 वर्ष-35 किग्रा वर्ग बालक कुमिते:-स्वर्ण: मोहम्मद आरिफ (वाराणसी),रजत: भावेश श्रीवास्तव (वाराणसी), कांस्य: सक्षम राज (लखनऊ) व अंकित पाल (मुजफ्फर नगर),
11 वर्ष-35 किलोग्राम वर्ग बालक कुमिते:-स्वर्ण: हेमंत चौधरी (अलीगढ़),रजत:करण (बुलंदशहर), कांस्य: आदित्य त्यागी (गाजियाबाद), वैदिक सिंह (वाराणसी),
11 वर्ष-30 किलोग्राम वर्ग बालिका कुमिते:-स्वर्ण स्वसित्क कुमारी (वाराणसी),
11 वर्ष-35 किलोग्राम वर्ग बालिका कुमिते:-स्वर्ण:मिमान्शा जोशी (गाजियाबाद),रजत:शिवांशी कुशवाहा (इलाहाबाद), कांस्य: खुशी सैनी (बाराबंकी) व वेदिका दुबे (कानपुर),
11 वर्ष-35 किलोग्राम वर्ग बालिका कुमिते:-स्वर्ण: शशिकला मौर्या (वाराणसी), रजत:अनुभूति मौर्या (वाराणसी), कांस्य:इशिका गुप्ता (लखनऊ) व प्रियम्बदा मिश्रा (कानपुर),
12 वर्ष-35 किलोग्राम वर्ग बालक कुमिते:-स्वर्ण:तनिष्क पाल (मुजफ्फर नगर), रजत: रोहित सोनार (गौतमबुद्ध नगर), कांस्य: आदर्श सोनकर (गोंडा) व आशु कुमार पडवाल (सहारनपुर),
12 वर्ष-40किलोग्राम वर्ग बालक कुमिते:-स्वर्ण:शौर्य त्यागी (गाजियाबाद), रजत:कैफ मलिक (बुलंदशहर), कांस्य: शशांक पाण्डेय (कुशीनगर) व निर्विकल्प पटेल (लखनऊ),
12 वर्ष-40 किलोग्राम वर्ग बालक कुमिते:-स्वर्ण:शिवम (वाराणसी), रजत: हर्षित पाण्डेय (गौतमबुद्ध नगर), कांस्य:तुषार कुमार व जयंत दर्दा (गौतमबुद्ध नगर)।






