Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    बुलंद हौसलों के साथ भारत की बालक जूनियर हैंडबॉल टीम ओमान रवाना

    By July 14, 2018 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538
    • जूनियर एशियन बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग
    • हरियाणा के अंकित टीम के कप्तान, दिल्ली के नवीन बनाए गए उपकप्तान

    लखनऊ, 143 जुलाई 2018: बुलंद हौसलों के साथ भारत की बालक जूनियर हैंडबॉल टीम ओमान में होने वाली जूनियर एशियन बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए शनिवार को रवाना हो गयी। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कमान हरियाणा के अंकित को सौंपी गयी है।

    हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि ओमान में 16 से 26 जुलाई तक होने वाली इस चैंपिनशिप की तैयारी के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर फैजाबाद में लगाया गया था।

    भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को फैजाबाद में की गई थी तथा टीम की रवानगी के अवसर पर आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर एक समारोह आयोजित एक समारोह में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के बिग्रेडियर ज्ञानोदय, भारतीय रेलवे से श्री अरविन्द शर्मा तथा श्री नवीन दास ने टीम में शामिल खिलाड़ियों को बुके देकर जूनियर एशियन बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। सभी ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम एशिया में परचम लहराने में कामयाब होगी।

    श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि 16 सदस्यीय टीम के कप्तान हरियाणा के अंकित व उप कप्तान दिल्ली के नवीन सिंह बनाए गए है। उन्होंने बताया कि शिविर में कड़े अभ्यास के बाद खिलाड़ियों के खेल तकनीकी, इंडयोरेंस, स्टेमिना व गति में आश्चर्यजनक सुधार हुआ जो निश्चित तौर पर चैंपियनशिप में फायदेमंद साबित होगा।

    इस अवसर पर भारतीय टीम के मुख्य कोच आशीष कर ने उम्मीद जताई कि यह टीम ओमान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। सहायक कोच कुणाल ने कहा कि चयनित टीम से उन्हें काफी उम्मीद है।

    जूनियर एशियन बालक हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीमः-

    अमरमणि त्रिपाठी, अवनीश कुमार राठौर (दोनों यूपी), लकी, पुष्पेंद्र, कीर्ति, नवीन सिंह (सभी दिल्ली), दलबीर सिंह (पंजाब), सुमित सिंह, सनी, अंकित शर्मा, सुमित सिंह, थुपेन्द्र (दोनों साई), याहिया खान (झारखंड),  अंकित (हरियाणा), मनीष (राष्ट्रीय हैंडबाल एकेडमी), सुरेश कुमार (राष्ट्रीय हैंडबाल एकेडमी) । मुख्य कोचः आशीष कर (यूपी), सहायक कोच कुणाल शर्मा (सीआईएसएफ)।

    Keep Reading

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Vinesh Phogat's 2026 Asian Games Dream Shattered! Meenakshi Defeats Her in Semifinals.

    विनेश फोगाट का एशियाड 2026 सपना टूटा! सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने दी मात

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading