बोपन्ना और दिविज को टेनिस में गोल्ड, नौकायन में भी भारत को एक गोल्ड और दो कांस्य
नई दिल्ली, 25 अगस्त 2018: जकार्ता में हो रहे राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की अनुभवी जोड़ी ने शुक्रवार को कजाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ 18 वे एशियाई खेलों में पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीतकर भारत को 4 वर्ष बाद फिर से एशियाड में किताब दिला दिया है।
बता दें कि युगल विशेषज्ञ बोपन्ना और दिविज की सेमी फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के एलेक्सांद्र बुब्लिक तथा येव्सेवएव को लगातार सेट में 6-3 6-4 से पराजित कर मात्र 52 मिनट में गोल्ड जीत लिया जो इंडोनेशिया में भारत के लिए टेनिस प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण है।
नौकायन में भारत को गोल्ड और दो कांस्य
भारतीय नौकायन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेल में शुक्रवार को 18 एशियाई खेलों के छठे दिन देश को एक स्वर्ण तथा दो कांस्य पदक दिला दिया। स्वर्ण सिंह, दत्तू भोकनाल, ओमप्रकाश और सुखबीर सिंह की भारतीय टीम ने पुरुषों की ट्रिपल स्कूल प्रतियोगिता में 6:17 :13 सेकंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में इंडोनेशियाई टीम ने 6:00.20.58 सेकंड का समय लेकर रजत और थाईलैंड की टीम ने 6 .22 .41 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीते इससे पहले नौकायन की डबल प्रतिस्पर्धा में भारत के रोहित कुमार और भगवान सिंह टीम ने 7 0.46. 1 सेकंड का समय लेकर पोडियम फिनिश हासिल की और कांस्य पदक जीता।

हिना को 10 मीटर एयर पिस्टल में मिला कांस्य
भारत की निशानेबाज हिना सिद्धू ने अपनी लय को बरक़रार रखते हुए 18 वे एशियाई खेलों में भी अपने लिए पदक का सिलसिला बरकरार रखा है और शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में देश के लिए कांस्य जीता है। इस बार सोलंकी मनु भास्कर पदक से चूक गयी।







