Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    खेलो इंडिया स्कूल गेम्स : अनु, पूजा का गोल्डन डबल, निसार सबसे तेज़ धावक

    By February 2, 2018Updated:February 2, 2018 खेल No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 793

    एथलीटों ने किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

    नई दिल्ली, 02 फरवरी। उत्तराखंड के अनु कुमार और हरियाणा की पूजा ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण के व्यक्तिगत एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दो-दो स्वर्ण पदक जीत लिए हैं जबकि दिल्ली के निसार अहमद 20 मिनट के अंतराल पर दो बार दौड़ने के बाद भी लड़कों के वर्ग में फर्राटा चैम्पियन बने।
    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीसरे दिन की स्पर्धाओं में देश भर से आए एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा ने दो-दो स्वर्ण जीते जबकि छह अन्य राज्यों ने एक-एक स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
    खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जमैका में अपने प्रशिक्षण शिविर को टालने वाले दिल्ली के निसार ने 20 मिनट के अंतराल में दो बार 100 मीटर रेस में हिस्सा लिया। निसार रेस को लेकर इस तरह केंद्रित थे कि फाल्स स्टार्ट के बाद वह रीकॉल व्हीशल को नहीं सुन सके। इस कारण इस रेस को 20 मिनट के लिए टाल दिया गया। यह एथलीटों को आराम देने के लिए किया गया।
    फाइनल रेस में कर्नाटक के करण हेगिस्ते फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य करार दिए गए। निसार ने मुख्य रेस में 10.76 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि कर्नाटक के वीए शशिकांत ने 10.90 सेकेंड के साथ दूसरा और हरियाणा के गोविंद कुमार ने 10.95 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
    निसार को खुद ओलम्पिक रजत पदक विजेता और केद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पुरस्कार दिया। निसार इससे काफी खुश नजर आए।
    शुक्रवार को ही अनु दो स्वर्ण जीतने वाले बालक वर्ग के पहले एथलीट बने। शुक्रवार को अनु ने 800 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले वह 1500 मीटर में स्वर्ण जीत चुके हैं। अनु ने 1.52.08 मिनट समय के साथ इस स्पर्धा में पहला स्थान पाया। उन्होंने अपना 1.53.59 मिनट के रिकार्ड को बेहतर किया। अनु ने फ्रांस में आयोजित वर्ल्ज स्कूल गेम्स के दौरान यह समय निकाला था।
    गोल्डन डबल हासिल करने वालों में हरियाणा की पूजा भी शामिल हैं। पूजा ने चक्का फेंक में स्वर्ण जीता। इससे पहले वह गोला फेंक में स्वर्ण जीत चुकी हैं। पूजा ने 41.01 मीटर के साथ पहला स्थान पाया जबकि तमिलनाडु की एंसी सुसन ने 40.43 मीटर के साथ रजत और उत्तर प्रदेश की निकिता वर्मा ने 39.27 मीटर के साथ कांस्य जीता।
    मकवाना विशाल ने गुजरात को 3000 मीटर में पहला स्वर्ण दिलाया। मकवाना ने 8.48.79 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश के संदीप कुमार ने .49.52 मिनट के साथ दूसरा स्थान पाया। उत्तराखंड के सिद्धार्थ फोर ने 8.53.53 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।
    इसी तरह 110 मीटर बाधा दौड़ में ओडिशा के पुंगा सोरेन ने 14.12 सेकेंड के साथ पहला स्थान पाया जबकि झारखंड के आदित्य प्रकाश ने 14.30 सेकेंड के साथ रजत जीता। तमिलनाडु के जी. निशांथराजा ने 14.57 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।
    लड़कों की चक्का फेंक स्पर्धा में मध्य प्रदेश के इकराम अली खान ने 51.39 मीटर के साथ स्वर्ण हासिल किया जबकि पंजाब के धनवीर सिंह ने 50.64 मीट के साथ दूसरा और कर्नाटक के नागेंद्र नाइक ने 50.01 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।
    जहां तक लड़कों के ऊंची कूद  की बात है तो इसमें  दिल्ली के शाहनवाज खान ने 2.01 मीटर के साथ बाजी मारी। हरियाणा के मंदीप नैन ने 1.98 मीटर के साथ दूसरा और झारखंड के सूरज कुमार ने 1.90 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।
    लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र की अवंतिका नाराले ने 100 मीटर रेस जीत ली। अवंतिका ने 12.35 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीता। तमिलनाडु आर. गिरिधरनी को रजत मिला जबकि तमिलनाडु की ही एम. सैंट्रा टेरेसा मार्टिन ने कांस्य जीता। गिरिधरनी ने 12.49 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। सैंट्रा ने 12.61 सेकेंड में यह रेस पूरी की।
    महाराष्ट्र को 800 मीटर दौड़ में भी सोना मिला। ताए बमहाने ने 2.13.37 मिनट के साथ इस स्पर्धा में पहला स्थान पाया। केरल की प्रीस्कला डेनियल ने 2.13.91 मिनट के साथ रजत जीता जबकि केरल की सैंड्रा एएस ने 2.15.92 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।
    लड़कियों के 3000 मीटर स्पर्धा में हिमाचल की सीमा ने बाजी मारी। सीमा ने 10.15.15 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। उत्तर प्रदेश की अंतिमा पाल ने 10.18.19 मिनट के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश की ही काजल ने 10.22.56 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।
    इसी तरह 100 मीटर बाधा दौड़ में केरल की अपर्णा रॉय ने स्वर्ण जीता। अपर्णा ने 14.02 सेकेंड के साथ पहला। तमिलनाडु की पीएम तबिथा ने 14.36 सेकेंड के साथ दूसरा और झारखंड की प्रतिभा कुमारी ने 14.54 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।
    चक्का फेंक में हरियाणा की पूजा ने 41.01 मीटर के साथ पहला स्थान पाया जबकि तमिलनाडु की ए. जेंसी सुसन ने 40.43 मीटर के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश की निकिता वर्मा ने 39.27 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।
    ऊंची कूद में भी हरियाणा का वर्चस्व रहा। रुबिना यादव ने 1.76 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। केरल की गायर्थी सिवा ने 1.65 मीटर के साथ दूसरा और कर्नाटक की एसबी सुप्रिया ने 1.65 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

    परिणाम (एथलेटिक्स) :

    लड़कियां :

    100 मीटर : महाराष्ट्र की अवंतिका नाराले ने 12.35 सेकेंड के साथ पहला स्थान पाया। तमिलनाजु की आर. गिरिधरनी ने 12.49 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान पाया। तमिलनाडु की एम. सैंट्रा टेरेसा मार्टिन ने 12.61 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।
    800 मीटर : महाराष्ट्र की ताए बमहाने ने 2.13.37 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। केरल की प्रीस्कला डेनियल ने 2.13.91 मिनट के साथ दूसरा और केरल की सैंड्रा एएस ने 2.15.92 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।
    3000 मीटर : हिमाचल की सीमा ने 10.15.15 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। उत्तर प्रदेश की अंतिमा पाल ने 10.18.19 मिनट के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश की ही काजल ने 10.22.56 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।
    100 मीटर बाधा दौड़ : केरल की अपर्णा रॉय ने 14.02 सेकेंड के साथ पहला। तमिलनाडु की पीएम तबिथा ने 14.36 सेकेंड के साथ दूसरा और झारखंड की प्रतिभा कुमारी ने 14.54 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।
    चक्का फेंक : हरियाणा की पूजा ने 41.01 मीटर के साथ पहला। तमिलनाडु की ए. जेंसी सुसन ने 40.43 मीटर के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश की निकिता वर्मा ने 39.27 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।
    ऊंची कूद : हरियाणा की रुबिना यादव ने 1.76 मीटर के साथ पहला। केरल की गायर्थी सिवा ने 1.65 मीटर के साथ दूसरा और कर्नाटक की एसबी सुप्रिया ने 1.65 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

    लड़के : 

    100 मीटर : दिल्ली के निसार अहमद ने 10.76 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक के वीए शशिकांत ने 10.90 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के गोविंद ने 10.95 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
    800 मीटर : उत्तराखंड के अनु कुमार ने 1.52.08 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के एन. श्री किरन ने 1.54.13 मिनट के साथ दूसरा स्थान पाया। उत्तर प्रदेश के वासीम तोमर ने 1.55.78 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।
    3000 मीटर : गुजरात के मकवाना विशाल ने 8.48.79 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। उत्तर प्रदेश के संदीप कुमार ने .49.52 मिनट के साथ दूसरा स्थान पाया। उत्तराखंड के सिद्धार्थ फोर ने 8.53.53 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।
    110 मीटर बाधा दौड़ : ओडिशा के पुंगा सोरेन ने 14.12 सेकेंड के साथ पहला स्थान पाया। झारखंड के आदित्य प्रकाश ने 14.30 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान पायाष तमिलनाडु के जी. निशांथराजा ने 14.57 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।
    चक्का फेंक : मध्य प्रदेश के इकराम अली खान ने 51.39 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। पंजाब के धनवीर सिंह ने 50.64 मीट के साथ दूसरा और कर्नाटक के नागेंद्र नाइक ने 50.01 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।
    ऊंची कूद : दिल्ली के शाहनवाज खान ने 2.01 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। हरियाणा के मंदीप नैन ने 1.98 मीटर के साथ दूसरा और झारखंड के सूरज कुमार ने 1.90 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

    #khelo India

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading