लखनऊ, 31 अगस्त 2018: लखनऊ में होने वाली राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली लखनऊ जिला एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दो सितम्बर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।
सचिव बीआर वरूण के अनुसार इस ट्रायल में लखनऊ की अंडर-20 पुरूष व महिला टीम, अंडर-16 बालक व बालिका टीम और अंडर-14 बालक व बालिका टीम का चयन दो सितम्बर को सुबह सात बजे से होने वाले ट्रायल में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक एथलीट अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ ट्रायल स्थल पर सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीआर वरूण (मोबाइल नः 9415027942) पर सम्पर्क कर सकते है।








1 Comment
Nice post. I was checking continuously this weblog and I’m impressed! Very helpful info particularly the remaining phase 🙂 I handle such info a lot. I used to be looking for this particular info for a long time. Thank you and good luck.