लखनऊ, 25 जुलाई 2018: आक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी की देखरेख में लखनऊ पब्लिक स्कूल आनन्द नगर शाखा में चल रहे ताइक्वांडो शिविर में प्रशिक्षण ले रहे छह ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। आज विद्यालय परिसर में उन्हें मुख्य कोच अतुल यादव ने बेल्ट प्रदान की।
इस परीक्षा में अन्जनय पाठक व शिवांश मिश्रा ने ब्लू वन बेल्ट प्राप्त की जबकि यशस्वी केसरवानी ने ब्लू बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं पावनी अरोड़ा, अनुराग मौर्या व श्री यादव ने यलो बेल्ट प्राप्त की। खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्या श्रीमती मीना तिवारी व समस्त अध्यापकगणों ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







