Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    एनसीआर की राज्य महिला हॉकी चैंपियनशिप में खिताबी हैट-ट्रिक

    By March 10, 2019 खेल 3 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 919
    • तृतीय राज्य सीनियर प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप
    • फाइनल में 3-1 की हार से लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल का सपना टूटा
    लखनऊ, 10 मार्च 2019: बेहतर रणनीति और छोटे पासों के उम्दा प्रयोग के सहारे पिछली बार की चैंपियन एनसीआर प्रयागराज ने तृतीय राज्य सीनियर प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल को 3-1 से मात देेते हुए खिताब पर कब्जा बरकरार रखा। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में एसएसबी ने एनई रेलवे को 1-0 से मात देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
     शांति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में संपन्न इस चैंपियनशिप में आज एनसीआर बनाम लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल के बीच खेले गए फाइनल में दोनो ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमों ने छोटे-छोटे पासों का सहारा लिया लेकिन एनसीआर ने उम्दा रणनीति और प्लेयर टू प्लेयर मार्किंग के सहारे मैच में पूरे समय अपना दबदबा बनाए रखा। एनसीआर की जीत में बी.सरिता देवी ने दो गोल किए। इस मैच में खिताब बचाने को उतरी एनसीआर के सामने लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने पूरा जोर लगाया लेकिन पहले हॉफ में दोनों ही टीमों ने शुरू में गोल करने के कई मौके गंवाए। हालांकि एनसीआर ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया और इसका फायदा उठाते हुए बी.सरिता देवी ने 14वें मिनट में प्रतिद्वंद्वी के डिफेन्स को भेदते हुए आगे बढ़ी और उनके शॉट को हास्टल की गोलकीपर देखती ही रह गयी। एनसीआर पहले हॉफ में 1-0 से आगे रही।
    दूसरे हॉफ में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल की खिलाड़ी के फाउल के चलते एनसीआर प्रयागराज को 32वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर दीक्षा तिवारी ने गोल दागते हुए टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद स्पोर्ट्स हास्टल की खिलाड़ी कई बार एनसीआर के गोलपोस्ट तक पहुंच भी गयीे लेकिन सही शॉट नहीं खेल सकी। वहीं एनसीआर प्रयागराज से बी.सरिता देवी ने 44वें मिनट में शानदार मैदानी गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल की टीम ने दबाव से उबरने की कोशिश में कुछ शानदार मूव बनाए और टीम की स्टार मुमताज ने 51वें मिनट में गोल दागा लेकिन वह सिर्फ टीम की हार का अंतर कम कर सकी। अंत में एनसीआर ने 3-1 से मैच जीतते हुए चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा बरकरार रखा।
    एनसीआर ने इस तरह लगातार तीसरी बार खिताब जीता। वहीं लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल को फिर उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। एनसीआर इस चैंपियनशिप के 2016 व 2017 में आयोजित संस्करण में विजेता रही थी जबकि स्पोर्ट्स हास्टल पिछले संस्करण में उपविजेता रही थी।
    एसएसबी को तीसरा स्थान: 
    चैंपियनशिप में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में एसएसबी ने एनई रेलवे को 1-0 से मात दी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में दोनो टीमों ने गोल करने की जद्दोजहद जारी रखी। इसमें सफलता एसएसबी को मिली जब रंजीता ने बाएं फ्लैक से आगे बढ़ते हुए प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को भेदते हुए 51वें मिनट में शानदार मैदानी गोल दागा। फिर एनईआर ने बराबरी का गोल दागने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन एसएसबी की खिलाड़ियों ने गेंद को अपने पास रखते हुए उन्हें मौका नहीं दिया। अंत में एसएसबी ने 1-0 से मैच जीतते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा जायसवाल (माननीय मंत्री, बेसिक शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार यूपी) ने विजेता को एक लाख रूपए का नगद पुरस्कार (मिसेज शांती पाण्डेय की ओर से प्रायोजित) व विजेता ट्राफी और उपविजेता को 50 हजार रूपए का नगद पुरस्कार (भाजपा अवध प्रांत की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.श्वेता सिंह द्वारा प्रायोजित) व उपविजेता ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तीसरे स्थान पर रहने वाली एसएसबी को भी 25 हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ।
    समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि सुनीता ऐरन (स्थानीय सम्पादक, हिन्दुस्तान टाइम्स), डॉ.आरपी सिंह (खेल निदेशक, यूपी), मनीष सिंह (अध्यक्ष, आल इंडिया विवेकानंद फाउंडेशन), मधु सुभाष, श्रीमती निशा सिंह (उपनिदेशक, एसकेडी) थे। अंत में शांति फाउंडेशन के चीफ ट्रस्टी तन्मय प्रदीप और आयोजन सचिव ललिता प्रदीप (अपर निदेशक, बेसिक शिक्षा) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
    विशेष पुरस्कार में इस बार नवीन श्रेणी में विजेता  एनसीआर के कोच को 10 हजार, उपविजेता स्पोर्ट्स हास्टल के कोच को आठ हजार और तृतीय स्थान पर रही एसएसबी के कोच को पांच हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया।
    अन्य विशिष्ट श्रेणी (प्रत्येक को 5-5 हजार रूपए का नगद पुरस्कार) के विजेताओं प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिपः मुमताज खान (लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल), बेस्ट हॉफः कंचन (एनसीआर), बेस्ट डिफेंडर : शिवानी (लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल), बेस्ट फाररवर्डः पिंकी (एनसीआर), बेस्ट गोलकीपरः राम्या (एनईआर) को ड्रीम मैंगोज और सीडब्लई की ओर से अतिरिक्त पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

    #तृतीय राज्य सीनियर प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    3 Comments

    1. http://www.cosl.com.sg/UserProfile/tabid/61/userId/26143790/Default.aspx on May 12, 2019 8:53 am

      Woah! I’m really enjoying the template/theme of this site.
      It’s simple, yet effective. A lot of times it’s hard to get that “perfect balance”
      between user friendliness and appearance. I must say
      you’ve done a superb job with this. Also, the blog loads very quick for me on Chrome.
      Superb Blog!

      Reply
    2. G-Force Male Enhancement Formula on May 13, 2019 3:35 pm

      I am happy that I noticed this site, exactly the right
      info that I was searching for!

      Reply
    3. Jonnie on May 13, 2019 7:00 pm

      When I initially commented I clicked the “Notify me when new comments are added” checkbox and now each
      time a comment is added I get several e-mails with the same
      comment. Is there any way you can remove
      people from that service? Thanks a lot!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading