Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल खिताबी होड़ में, फाइनल में एनसीआर से होगी टक्कर

    By March 9, 2019 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 631
    तृतीय राज्य सीनियर प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप
    लखनऊ, 09 मार्च 2019: स्थानीय लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल की तेजतर्रार टीम ने तृतीय राज्य सीनियर प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप के रोमांचक सेमीफाइनल में एनई रेलवे की अनुभवी टीम को 2-0 से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली। शांति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में पहले सेमीफाइनल में पिछले संस्करण की विजेता एनसीआर प्रयागराज ने एसएसबी को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से मात दी।
    अब कल होने वाले फाइनल मुकाबले में एनसीआर प्रयागराज का सामना लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल की टीम से होगा। एनसीआर जहां कल तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी तो स्पोर्ट्स हास्टल पिछली बार की कसक को पीछे छोड़ते हुए इस बार खिताब जीतने उतरेगी। एनसीआर इस चैंपियनशिप के 2016 व 2017 में आयोजित संस्करण में विजेता रही थी जबकि स्पोर्ट्स हास्टल पिछले संस्करण में उपविजेता रही थी।
    दूसरा सेमीफाइनलः लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने एनई रेलवे को 2-0 से हराया
    पिछले संस्करण की उपविजेता लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने अपनी चुस्ती और फिटनेस के साथ उम्दा तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दूसरे सेमीफाइनल में एनईरेलवे की अनुभवी टीम को 2-0 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में शुरू से ही दोनों टीमों ने तेज आक्रमण के सहारे दबाव बनाने की कवायद की और प्रतिद्वंद्वी के खेमे में लगातार आक्रमण जारी रखे लेकिन दोनों ही टीमों के डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया जिसके चलते कोई गोल नहीं हो सका। इस दौरान मिले पेनाल्टी कार्नर को भी टीमें भुनाने में नाकाम रही। पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद दूसरे हॉफ में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल की खिलाड़ियों ने समन्वय बनाते हुए बेहतर फिटनेस के साथ चुस्ती दिखाई तो एनईरेलवे की अनुभवी टीम पर थकान हावी होती दिखी। हालांकि एनईआर ने कुछ शानदार मूव बनाए लेकिन गोल करने में नाकाम रही। इसी दौरान हास्टल से सोनाली तेजी से गेंद को लेकर आगे बढ़ी जिसे एनईरेलवे की डिफेंडर रोकने में नाकाम रही। सोनाली ने यह गोल 53वें मिनट में दागकर टीम का खाता खोला। इसके छह मिनट बाद टीम की स्टार मुमताज खान ने गोल दागकर हास्टल की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद पूरे मैच में कोई गोल नहीं हो सका। अंत में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने 2-0 से जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई।
    इस सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि इं.आनन्द शेखर सिंह (बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) के साथ विशिष्ट अतिथिगण नवाब अमीर तकी खान (राजकुमार महमूदाबाद), श्रीमती नसीम रजा, मासूम रजा (स्कूल संचालक), श्री मान सिंह चौहान (आईपीएस) और श्रीमती वीना चौहान (शिक्षा विभाग) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
    पहला सेमीफाइनलः एनसीआर प्रयागराज ने एसएसबी को शूटआउट में 3-1 से हराया
    पिछले संस्करण की विजेता एनसीआर प्रयागराज व एसएसबी के मध्य खेले गए पहले सेमीफाइनल में एसएसबी की टीम ने तेज शुरूआत की कोशिश की लेकिन एनसीआर की फारवर्ड ने अपने ताबड़तोड़ आक्रमण से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बना लिया। हालांकि पहले हॉफ में एनसीआर के आक्रमण को एसएसबी की चुस्त गोलकीपर अल्फा ने बखूबी रोका तो एसएसबी के आक्रमण के सामने एनसीआर की गोलकीपर खरीबम बिछू देवी दीवार की तरह अडिग खड़ी रही। पहला हॉफ गोल रहित रहा। दूसरे हॉफ में एनसीआर ने तेज आक्रमण का सहारा लिया और एसएसबी पर आक्रमण की झड़ी लगा दी। वहीं एसएसबी की खिलाड़ियों ने भी कई शानदार मूव बनाए और एनसीआर के गोलपोस्ट तक पहुंच गई लेकिन प्रतिद्वंद्वी की चुस्त रक्षा पंक्ति व फुर्तीले गोलकीपर ने उनको नाकाम कर दिया। हालांकि निर्धारित समय में कोई गोल न हो पाने के चलते पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें एनसीआर की ओर से इशिका चौधरी, साधना और वंदना रानी ने सफल शॉट खेले जबकि एसएसबी से सिर्फ अंजिका ही गोल कर सकी। अंत में एनसीआर ने 3-1 से मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। वहीं पिछले संस्करण के सेमीफाइनल में एनसीआर से हार का सामना कर चुकी एसएसबी इस बार भी जीत नहीं सकी।
    पहले सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि श्री नीरज सिंह (वरिष्ठ नेता, भाजपा) के साथ विशिष्ट अतिथिगण डा.श्वेता सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा अवध प्रांत), मंजू बिष्ट (एशियन मेडलिस्ट हॉकी खिलाड़ी), रजिया जैदी (ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी), हरिप्रिया (इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी), आनंद द्विवेदी (नगर उपाध्यक्ष, भाजपा) और पार्षद शैलेंद्र द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
    चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कल दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा जायसवाल (शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) होंगी।
    परिणामः एनसीआर प्रयागराज ने एसएसबी को 1-0 से हराया
     लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने एनई रेलवे को 2-0 से हराया
    लाइन अप (10-3-19)
    तीसरे चौथे स्थान के लिए मैचः एसएसबी बनाम एनई रेलवे (दोपहर 12:00 बजे)
    फाइनल: एनसीआर प्रयागराज बनाम लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल (दोपहर 2:00 बजे)

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading