Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    समीर, तनिष्क, मेधांश व रिधिमा निगम ने जीते खिताब

    By February 11, 2018Updated:February 11, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 535

    प्रॉडिजी जिला स्तरीय प्राइजमनी शतरंज टूर्नामेंट

    अंडर-19 ओपन वर्गः समीर, अंडर-15 बालक वर्गः तनिष्क गुप्ता, अंडर-11 बालकः मेधांश, अंडर-11 बालिका रिधिमा


    लखनऊ, 11 फरवरी। लामार्टिनियर कॉलेज के समीर ने प्रॉडिजी जिला स्तरीय प्राइजमनी शतरंज टूर्नामेंट में अंडर-19 ओपन वर्ग में सर्वाधिक अंक जुटाते हुए खिताब जीता। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में लामार्टिनियर कॉलेज के ही तनिष्क गुप्ता चैंपियन बने।

    डोजर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड व लखनऊ जिला शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कैपिटल सेंटर हज़रतगंज में संपन्न 60,000 रूपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट में सीएमएस कानपुर रोड के मेधांश सक्सेना व सीएमएस अलीगंज की रिधिमा निगम ने अंडर-11 आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के खिताब सर्वाधिक अंक जुटाते हुए अपने नाम कर लिए।

     अंडर-19 ओपन वर्ग के चौथे व अंतिम दौर में:

    लामार्टिनियर कॉलेज के समीर सर्वाधिक चार अंक के साथ विजेता बने जबकि केंद्रीय विद्यालय के फराज खालिद को तीन अंक के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। एसकेडी अकादमी की शिवानी सचान, एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रियांशु बोस, एलपीएस आनंद नगर के मिराज अहमद व आरएलबी स्कूल के शिखर सिंह के समान दो-दो अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर शिवानी को तीसरा, प्रियांशु को चौथा, मिराज को पांचवां, व शिखर सिंह को छठां स्थान मिला।

    अंडर-15 बालक वर्ग के पांचवें व अंतिम दौर में:

    लामार्टिनियर कॉलेज के तनिष्क गुप्ता सर्वाधिक पांच अंक के साथ विजेता बने। स्टडी हाल के पृथ्वी सिंह, डीपीएस एल्डिको के अंशुमान नंदा, मनिपाल स्कूल के कैलाश प्रताप गौड़, डीपीएस एल्डिको के ए.वामसी कृष्णा के समान 4-4 अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।

    बालक अंडर-11 आयु वर्ग में:

    मेधांश सक्सेना ने पांचवें व अंतिम दौर में सर्वाधिक साढ़े चार अंक जुटाते हुए शीर्ष पर रहते हुए खिताब जीता। सीएमसएस महानगर के आर्यन पांडे, सेंट फ्रांसिस के धैर्यांश ध्रुव व लामार्टिनियर कॉलेज के अथर्व रस्तोगी के समान 4-4 अंक थे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर आर्यन दूसरे, धैर्यांश तीसरे व अथर्व रस्तोगी चौथे स्थान पर रहे। सीएमएस गोमतीनगर के सन्यम श्रीवास्तव, लामार्टिनियर कॉलेज के आर्यमान जैन व साधिल मिश्रा के समान साढ़े तीन-साढ़े तीन अंक थे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर सन्यम पांचवें, आर्यमान छठें व साधिल मिश्रा सातवें स्थान पर रहे।

    बालिका अंडर-11 आयु वर्ग के चौथे व अंतिम दौर के बाद सीएमएस अलीगंज की रिधिमा निगम सर्वाधिक चार अंक के साथ विजेता बनी। केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर की अद्रिका मिश्रा को तीन अंक के साथ दूसरा स्थान मिला। एमआर जयपुरिया स्कूल की सानवी अग्रवाल, लॉरेटो कान्वेट की गौरांगी बहादुर सिन्हा, लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की प्रिशा गर्ग व सिमरन साधवानी के समान दो-दो अंक थे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर सानवी को तीसरा, गौरांगी को चौथा, प्रिशा को पांचवां व सिमरन को छठें स्थान से संतोष करना पड़ा।

    टूर्नामेंट के समापन समारोह में लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर डोजर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकगण तरूण गर्ग, प्रदीप कुमार आर्य व वीरेंद्र भी मौजूद थे।

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading