Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    टाईब्रेकर में बाजी मारकर सहारा एफसी बना चैंपियन

    By August 25, 2018 खेल 2 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 697
    • फाइनल में लखनऊ यूनिवर्सिटी को 5-4 से दी मात
    • प्रथम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट 
    लखनऊ, 25 अगस्त 2018: सहारा एफसी ने टाईब्रेकर तक खिंचे रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब लखनऊ यूनिवर्सिटी को 5-4 से हराते हुए जीत लिया।
    युवा गोरखा समाज की ओर से लखनऊ जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चौक स्टेडियम में संपन्न टूर्नामेंट का फाइनल आज शहीद मेेजर दुर्गा मल्ल की 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर खेला गया।
    इस रोमांचक फाइनल में सहारा एफसी और लखनऊ यूनिवर्सिटी के मध्य कड़ी टक्कर हुई। दोनों टीमों ने सटीक पास और तालमेल भरा खेल दिखाया जिससे शुरूआती 30 मिनट में कोई गोल नहीं हो सका। मैच का पहला गोल सहारा एपफसी के अंकुर ने मिडफील्ड से मिले साथी खिलाड़ी के पास पर किया। अंकुर खेल के 31वें मिनट में तेजी से गेंद को लेकर आगे बढ़े और गेंद गोलपोस्ट में डाल दी जिसके सहारे सहारा एफसी ने पहले हॉफ में 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों के मध्य फिर शानदार खेल देखने को मिला।
    हालांकि लखनऊ यूनिवर्सिटी से अनिमेश ने 50वें मिनट में गोल दागकर मैच 1-1  से बराबरी पर ला दिया। अनिमेश के शॉट को सहारा एफसी का गोलकीपर देखता ही रह गया। निर्धारित समय में मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच का परिणाम जानने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें सहारा एफसी से नीरज, दिनेश, राकेश व रंजीत ने गोल दागे जबकि लखनऊ यूनिवर्सिटी से सूरज, मोहित व अनुज ही गोल करने में सफल हो सके। अंत में सहारा एफसी ने 5-4 से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट की ट्राफी अपने नाम कर ली।
    विशिष्ट पुरस्कारों में मैन ऑफ द टूर्नामेंट सहारा एफसी के गोलकीपर रैम्बो चुने गए। वहीं फेयर प्ले ट्राफी एक्स स्टूडेंट स्पोर्ट्स कॉलेज को मिली।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुश्री अंबरीन अख्तर (एआरएम, यूपी रोडवेज) व विशिष्ट अतिथि श्री विमल सिंह राणा और मलखान सिंह यादव ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर युवा गोरखा समाज के सरंक्षक श्री दुर्गा सिंह, अध्यक्ष बलराम सिंह थापा व मीडिया प्रभारी संजय थापा व गोरखा समाज के लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे।

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    2 Comments

    1. Damaris on December 20, 2021 8:29 pm

      constantly i used to read smaller content that as well clear their motive, and that is
      also happening with this article which I am reading at this place.

      Reply
    2. Alethea on January 22, 2022 2:53 pm

      Hi, i read your blog from time to time and i own a similar one and i was just curious
      if you get a lot of spam feedback? If so how do you stop it,
      any plugin or anything you can advise? I get so much lately it’s driving me insane so any assistance
      is very much appreciated.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading