Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सहारा एफसी और लखनऊ यूनिवर्सिटी में होगी फुटबॉल की खिताबी भिड़ंत

    By August 24, 2018 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 682
    प्रथम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट 
    लखनऊ, 24 अगस्त 2018: सहारा एफसी ने यूपी पुलिस को तक प्रथम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में टाईब्रेकर तक चले रोमांचक सेमीफाइनल में खिंचे यूपी पुलिस को 3-2 से हराते हुए शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बना ली।
    युवा गोरखा समाज की ओर से लखनऊ जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चौक स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ यूनिवर्सिटी  ने चौक स्पोर्टिंग को 2-0 से मात दी।
    आज पहले सेमीफाइनल में सहारा एफसी व यूपी  पुलिस के बीच कांटे का संघर्ष देखने को मिला। खेल के पहले हॉफ में सहारा एफसी के खिलाड़ियों ने तेजतर्रार खेल दिखाते हुए दबाव बनाने के कई प्रयास किए लेकिन प्रतिद्वंद्वी की रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रहेे। वहीं यूपी पुलिस के खिलाडिय़ों ने भी कई शानदार मूव बनाए लेकिन गोल करने में असफल रहे। निर्धारित समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें सहारा एफसी ने 3-2 से जीत दर्ज करते हुए खिताबी होड़ में जगह बना ली। सहारा एफसी से नीरज, दिनेश व अंकुर ने सफल शॉट खेले। वहीं यूपी पुलिस से प्रकाश व संतोष कुमार ने गोल दागे।
    दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने चौक स्पोर्टिंग को 2-0 ये मात दी। मैच में दोनों ही टीमों ने आक्रामकता दिखाई लेकिन शुरूआत में कई मौकों को दोनों ही टीमें भुनाने में असफल रही। हालांकि बाद में लखनऊ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने तालमेल से खेलना शुरू किया जिसका उन्हें फायदा भी मिला। लखनऊ यूनिवर्सिटी से अमित ने 18वें मिनट में आक्रामक अंदाज में प्रतिंद्वद्वी की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोलपोस्ट के पास पहुंच गए और शानदार शॉट जड़ते हुए अपनी टीम को पहले हॉफ में 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ में भी लखनऊ यूनिवर्सिटी हावी रही। इस दौरान लखनऊ यूनिवर्सिटी के लिए गोलू ने 40वें मिनट में गोल किया।
    कल का मैचः-
    फाइनलः सहारा एफसी बनाम लखनऊ यूनिवर्सिटी  (दोपहर 3ः00 बजे)

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading