Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सहारा एफसी और लखनऊ यूनिवर्सिटी सेमीफाइनल में 

    By August 24, 2018 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 520
    प्रथम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल  मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट 
    लखनऊ, 24 अगस्त 2018: सहारा एफसी ने प्रथम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में एएमसी को 3-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।
    युवा गोरखा समाज की ओर से लखनऊ जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चौक स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एक्स स्टूडेंट स्पोर्ट्स कॉलेज को सडेन डेथ में 6-5 से मात दी।
    आज सहारा एफसी बनाम एएमएसी के मध्य खेले गए क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय में तेज खेल व रक्षा पंक्ति के शानदार खेल के चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। निर्धारित समय में मैच का परिणाम न निकल पाने के बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें सहारा एफसी से नीरज, नितेश व राकेश ने सफल शॉट खेले लेकिन एएमसी का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। अंत में सहारा एफसी ने पेनाल्टी शूटआउट में एएमसी को 3-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
    वहीं दूसरे मैच में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सडेन डेथ तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में एक्स स्टूडेंट स्पोर्ट्स कॉलेज को 6-5 से हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। इस मैच में निर्धारित समय गोलरहित रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में 3-3 से दोनों टीमें बराबरी पर रही थी।
    इससे पूर्व 22 अगस्त को टूर्नामेंट का उद्घाटन कारगिल शहीद सुनील जंग के पिता श्री एनएन जंग व माता व श्रीमती बीना जंग ने “शहीद मेजर दुर्गा मल“ के चित्र पर माल्यार्पण करके व श्री अमरनाथ सहाय (एआरएम) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
    पहले दिन खेले गए मैच में चौक स्पोर्टिंग ने पुलिस ब्वायज ब्लैक को 2-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।वहीं सनराइज एफसी बनाम यूपी पुलिस के मध्य खेले गए मैच में सनराइज एफसी के विवेक कुमार और प्रदीप कुमार द्वारा अनाधिकृत टूर्नामेंट में खेलने की जानकारी देते हुए यूपी पुलिस ने आयोजन समिति के समक्ष प्रोटेस्ट किया। इस पर टूर्नामेंट की प्रोटेस्ट समिति ने निर्णय लेते हुए सनराइज एफसी को डिसक्वालीफाई कर दिया। इसके बाद यूपी पुलिस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
    आज के मैचः-
    पहला सेमीफाइनलः  सहारा एफसी बनाम यूपी पुलिस (दोपहर तीन बजे)
    दूसरा सेमीफाइनलः  चौक स्पोर्टिंग बनाम लखनऊ यूनिवर्सिटी  (दोपहर 4ः30 बजे)

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading