Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    संघर्षपूर्ण मुकाबले में साई लखनऊ की जीत, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी ने भी बाजी मारी

    By March 7, 2019 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678
    तृतीय राज्य सीनियर प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप 
    लखनऊ, 07 मार्च 2019: साई लखनऊ की स्थानीय टीम ने तृतीय राज्य सीनियर प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए मैच में गाजियाबाद को 1-0 से मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। शांति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में लीग कम नाकआउट आधार पर खेली जा रही इस चैंपियनशिप में दूसरे दिन चार मैचों में जोर-आजमाईश हुई जिसमें मेरठ, साई लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी ने जीत दर्ज की। हालांकि नाकआउट में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति कल तीसरे दिन खेले जाने वाले मैचों के बाद ही स्पष्ट होगी।
    साई लखनऊ ने गाजियाबाद को 1-0 से हराया:
    पूल बी में साई लखनऊ ने गाजियाबाद की टीम के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। इस मैच में सितारों से सजी साई की टीम को प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिली। वहीं दोनों ही टीमों ने आला दर्जे का डिफेंस दिखाया जिसके चलते गोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी  और मध्यांतर गोलरहित रहा। हालांकि दोनों ही टीमों ने प्रतिद्वंद्वी के खेमे पर लगातार आक्रमण जारी रखे लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। इसी दौरान गाजियाबाद के खिलाड़ी के फाउल के चलते साई को 54वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला जिसपर हिना ने गोल दागते हुए टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। साई ने इस गोल के सहारे 1-0 से बढ़त हासिल की जो अंत तक कायम रही।
    मेरठ ने प्रयागराज को 4-0 से मात दी:
    पूल डी में मेरठ की टीम ने अपनी कल की हार को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। मेरठ ने आज खेले गए मैच में प्रयागराज को 4-0 से मात दी। मेरठ की टीम से पहला गोल 11वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए मानसी ने किया। हालांकि प्रयागराज ने मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन दिखाया जिससे मध्यांतर में दूसरा गोल नहीं हो सका। मध्यांतर के बाद मेरठ की फारवर्डो ने आक्रामक रवैया अपनाया जिससे प्रयागराज की टीम दबाव में आ गयी। इस दौरान टीम के लिए 36वें व 45वें मिनट में काजल ने लगातार मैदानी गोल दागे। अंजली ने 59वें मिनट में गोल किया।
    गोरखपुर ने बलिया को 8-0 से हराया:
    पूल सी में गोरखपुर की टीम ने बलिया की टीम को हाकी का ककहरा पढ़ाते हुए 8-0 से जीत दर्ज की। गोरखपुर ने मध्यांतर में तेज खेल दिखाया और पांच गोल दागे। टीम के लिए भूमिक्षा ने तीन गोल और शशि ने दो गोल किए। मैच का पहला गोल शशि ने चौैैथे मिनट में दागा। वहीं भूमिक्षा ने 10वें व 39वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से और 38वें मिनट में मैदानी गोल किया। हिमनावती (15वां मिनट), प्रतिभा (25वां मिनट, पेनाल्टी कार्नर) ने गोल किया। वहीं शशि ने 45वें मिनट में मैदानी गोल और कप्तान शशि प्रभा ने 55वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल किया।
    वाराणसी की 8-1 से एकतरफा जीत:
    वाराणसी ने पूल ए में रायबरेली को 8-1 से हराया। इस मैच में विजेता टीम ने मध्यांतर तक 4-1 की बढ़त बना ली थी। वाराणसी की जीत में किरपाना और मोनिका ने तीन-तीन  गोल किए। मध्यांतर से पहले मोनिका ने पांचवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से पहला गोल किया। अल्का राय ने 17वें, प्रीति ने 19वें और मोनिका ने 27वें मिनट में मैदानी गोल किया। रायबरेली से ज्योति ने 24वें मिनट में एकमात्र गोल किया। मध्यांतर के बाद किरपाना ने (32वें व 39वें मिनट में मैदानी गोल, 58वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर) और मोनिका (41वां मिनट) ने गोल किए।
    दूसरे दिन के मैचों के अतिथिगण विजय सिंह (इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर), प्रतिभा शालिनी (बिजनेस कसंल्टेट, अमेरिका), जितेंद्र यादव (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, लखनऊ), अनीश मणि पाण्डेय  (प्रोजेक्ट आफिसर, डूडा), अनीता श्रीवास्तव (इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर) और समाजसेवी डा.सुधा बाजपेयी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरित किए।
    आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेरठ की मानसी, साई लखनऊ की हिना, गोरखपुर की शशि प्रकाश और वाराणसी की मोनिका को दिया गया।
    परिणामः मेरठ ने प्रयागराज को 4-0 से हराया
    साई लखनऊ ने गाजियाबाद को 1-0 से हराया
    गोरखपुर ने बलिया को 8-0 से हराया
    वाराणसी ने रायबरेली को 8-1 से हराया

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading