Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सैय्यद मोदी बैडमिंटन के लिए तैयार है राजधानी, दिग्गजों ने किया मुकाबले के लिए कड़ा अभ्यास

    By November 19, 2018 खेल 2 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 697

    लखनऊ में लगा दिग्गज शटलरों का जमावड़ा 

    लखनऊ, 19 नवंबर 2018: नवाबों के शहर में मंगलवार से शुरू हो रहे सैय्यद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वल्र्ड टूअर सुपर 300 से एक बार फिर शटलकाॅक और रैकेट की जुगलबंदी के साथ झन्नाटेदार स्मैश, करारे ड्राप शाॅट के साथ खेलप्रेमियों के ऊपर बैडमिंटन का जादू सिर चढ़कर बोलने वाला है।
    गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में ओलंपिक कांस्यविजेता साइना नेहवाल, पिछले बार के चैंपियन समीर वर्मा और अन्य देशी-विदेशी सितारे शटलरों का अपना जलवा दिखाने को बेताब नजर आ रहे है।

    एक लाख 50 हजार डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में कल 20 नवम्बर को क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे जबकि छह दिवसीय इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा के मुकाबलों का आगाज 21 नवम्बर से होगा। विभिन्न स्पर्धाओं के सेमीफाइनल मुकाबले 24 नवम्बर को होंगे जबकि फाइनल 25 नवम्बर को खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप के लिए स्टार शटलरों का लखनऊ पहुंचना जारी है। वहीं चैंपियनशिप के लिए पहुंच चुके तमाम शटलरों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लेकर अपनी तैयारियों की परख की।

    इसमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी के कोर्ट पर कड़ा अभ्यास किया जबकि अन्य खिलाड़ियों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम और गोमतीनगर विनय खंड स्थित मिनी स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
    हालांकि चैंपियनशिप में पिछली बार की चैंपियन पीवी सिंधु इस बार नहीं खेल रही है लेकिन इस चैंपियनशिप में आॅस्ट्रेलिया, जापान व स्वीडन की टीम सहित चीन के वरीय खिलाड़ी भी पहली बार खेलते नजर आएंगे। दूसरी ओर पुरूष सिंगल्स में शीर्ष वरीय के.श्रीकांत ने भी चोट के चलते नाम वापस ले लिया है।

    आयोजन सचिव डा.सुधर्मा सिंह एवं आयोजन मंडल के सदस्य राम कुमार सिंह ने  बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, चीन, डेनमार्क, इंग्लैंड, इजरायल, जापान, मलेशिया, मॉरीशस, पैराग्वे, थाईलैंड और अमेरिका समेत 20 देशों के 250 से ज्यादा खिलाड़ी खिताब के लिए दावेदारी करते नजर आयेंगे।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    2 Comments

    1. marbella web designers on March 23, 2019 11:27 pm

      Awesome blog you have here but I was wondering if you knew
      of any user discussion forums that cover the same topics
      talked about here? I’d really like to be a part of community where I can get feedback from other knowledgeable
      people that share the same interest. If you have any recommendations, please let me know.
      Thank you!

      Reply
    2. poker Online on January 12, 2020 9:16 am

      It’s remarkable in support of me to have a web page,
      which is helpful in support of my experience. thanks admin

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading