Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    साइना की आसान जीत, कश्यप को बहाना पड़ा पसीना

    By November 22, 2018 खेल No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 768
    सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टूअर सुपर 300
    लखनऊ, 22 नवंबर 2018: लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने स्थानीय प्लेयर अमोलिका सिंह की आसान चुनौती को ध्वस्त करते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टूअर सुपर 300 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
    पी.कश्यप, साइना, बी साई प्रणीत, समीर वर्मा सिंगल्स के अंतिम आठ में 
    बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी में आज खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों की धमक जारी रही। इसमें साइना के भावी हमसफर पी.कश्यप ने भी जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ का टिकट पा लिया। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पुरूष सिंगल्स में टूर्नामेंट  के मौजूदा चैंपियन समीर वर्मा ने चीन के झाओ जुनपेंग को 22-20, 21-17 से मात दी। अन्य मैचों में पुरूष सिंगल्स में समीर वर्मा, बीसाई प्रणीत, महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा व एन सिकी रेड्डी, मिक्स डबल्स में बी.सुमित रेड्डी व पूजा, सात्विक साईराज रेड्डी व अश्विनी पोनप्पा, महिला सिंगल्स में आठवीं वरीय रितुपर्णा दास ने जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
    साइना ने अमोलिका सिंह को 20-14, 21-9 से हराया
    महिला सिंगल्स के मुकाबले में कोर्ट टू पर भारत की दूसरी वरीय साइना ने अमोलिका सिंह के खिलाफ मात्र 25 मिनट चले मुकाबले में 20-14, 21-9 से आसान जीत दर्ज की। मोदी बैैडमिंटन की तीन बार विजेता रही साइना नेहवाल ने एक बार फिर अपनी धमक दिखाई और क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया। जबरदस्त फार्म में नजर आ रही साइना ने अमोलिका सिंह सिसौदिया की चुनौती को महज 25 मिनट में निपटा दिया।
    साइना ने पहले गेम में 3-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमोलिका सिंह पर दबाव बनाया और उन्होंने कुछ मिनटो में उन पर काबू पा लिया। हालांकि अमोलिका सिंह ने साइना के खिलाफ संघर्ष किया और पहले गेम में 14 अंक जुटाने में कामयाब रही। उन्होंने साइना के कुछ फाल्ट का फायदा उठाया। इस दौरान वह सर्विस करने के दौरान कोर्ट पर गिरी भी लेकिन अमोलिका अपनी प्रतिद्वंद्वी को टक्कर देती रही लेकिन साइना ने यह गेम 20-14 से जीत लिया। वहीं दूसरे में अमोलिका ने साइना को चौंकाते हुए कई बार उनकी सर्विस को ब्रेक किया लेकिन साइना ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए यह गेम 21-9 से जीत लिया।
    पी.कश्यप ने फरमान अब्दुल खोलिक को तीन गेम तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में 9-21, 22-20, 21-8 से हराया
     वहीं उसी समय कोर्ट वन पर चल रहे पुरूष सिंगल्स के एक मैच में उनके रियल लाइफ मंें हमसफर बनने जा रहे पी.कश्यप ने दूसरे कोर्ट पर इंडोनेशिया के फरमान अब्दुल खोलिक को तीन गेम तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में 9-21, 22-20, 21-8 से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला 56 मिनट तक खिंचा। वहीं साइना ने अपना मैच खत्म करने के बाद अपने भावी हमसफर का मैच बैठकर देखा और दर्शक दीर्घा से उनका हौसला बढ़ाती रही। मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट में 2012 और 2015 के चैंपियन पी.कश्यप ने 57 मिनट तक खिंचे मैच में पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए इंडोनेशिया के फरमान अब्दुल खोलिक को 9-21, 22-20, 21-8 से मात दी।
    डबल्स में अश्विनी पोनप्पा व एन सिकी रेड्डी भी क्वार्टर फाइनल में 
    तीसरी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा ने चीन के झाओ जुनपेंग को 22-20, 21-17 से हराया और अब वह चीन के झोउ जेकी से भिड़ेंगे।  चौथी वरीय बी साई प्रणीत ने इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो को 21-12, 21-10 से हराया और अब वह चीन के लु ग्वांग्झू से भिड़ेंगे। छठी वरीयता इस चीनी खिलाड़ी ने शुभंकर डे को 21-13, 21-10 से हराया।
    महिला सिंगल्स में साई उत्तेजिता राव चुक्का ने हमवतन रेशमा कार्तिक को 21-12, 21-15 से हराया। उनका सामना पूर्व ओलंपिक चैंपियन और सातवीं वरीय ली झूरेई से होगा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। उन्होंने मिक्स डबल्स में हमवतन शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम को 12-21, 21-14, 21-15 से हराया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का अगला मुकाबला हमवतन रितुपर्णा दास से होगा जिन्होंने श्रृति मुंदादा को 21-11, 21-15 से हराया। वहीं पी.कश्यप अब अगले दौर में आठवीं वरीयता थाईलैंड के सिटीकोम थामिसन से भिड़ेंगे।
    आज खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणाम
    • समीर वर्मा ने चीन के झाओ जुनपेंग को 22-20, 21-17 से हराया
    • साइना ने अमोलिका सिंह को 20-14, 21-9 से हराया
    • पी.कश्यप ने इंडोनेशिया के फरमान अब्दुल खोलिक को 9-21, 22-20, 21-8 से हराया
    • बी साई प्रणीत ने इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो को 21-12, 21-10 से हराया
    • चीन के लु ग्वांग्झू ने भारत के शुभंकर डे को 21-13, 21-10 से हराया
    • साई उत्तेजिता राव चुक्का ने रेशमा कार्तिक को 21-12, 21-15 से हराया।
    • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम को 12-21, 21-14, 21-15 से हराया
    • रितुपर्णा दास ने ने श्रुति मुंदादा को 21-11, 21-15 से हराया
    • बी.सुमित रेड्डी व पूजा ने रोहन कपूर व कूहू गर्ग को 21-10, 17-21, 21-10 से हराया
    • सातवीं वरीय ली झुरेई ने  श्रेयांशी परदेशी को 21-19, 21-16 से हराया
    • चौथी वरीय चीन  की हान यूई ने तनिष्क मामिला पल्ली को 21-10, 21-9 से हराया
    • पांचवीं वरीय चीन की झांग यिमन ने रिया मुखर्जी को 21-12, 21-8 से हराया
    • चीन के झुन जेकी ने हर्षिल दानी को 21-14, 22-20 से हराया
    • इंडोनेशिया के विकी अग्गा सपुत्रा ने आरएमवी गुरूसाईदत्त को 21-10, 7-21, 21-14 से हराया
    • चौथी वरीय अश्विनी पोनप्पा व एन सिकी रेड्डी ने प्रीति व प्रिया कोंगजेबम को 21-14, 21-13 से हराया
    • आठवीं सात्विक साईरेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने शिवम शर्मा व हेम नागेंद्र बाबू 21-15, 21-10 से हराया
    • पांचवीं वरीय डेनमार्क के मथाएस बो व कार्सटन मोगेनसन ने उत्कर्ष अरोरा व स्वर्णराज बोरा को 21-18, 21-5 से हराया
    • मलेशिया के तीसरी वरीय चो मोऊ क्वान व ली मेंग ने श्रुति सिंह व समृद्धि मिश्रा को 21-7, 21-5 से हराया

    #बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी #सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टूअर सुपर 300

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading