Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    वाराणसी के दिलीप ने जीता ओपन वर्ग का खिताब

    By December 25, 2018Updated:December 25, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 672
    प्रथम शिवानी स्टेट फिडे रेटेड ओपन चेस टूर्नामेंट 
    लखनऊ, 25 दिसम्बर 2018: दसवीं वरीय वाराणसी के दिलीप त्रिपाठी ने प्रथम शिवानी स्टेट फिडे रेटेड ओपन चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के साथ सबको पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक 6 अंक के साथ ओपन वर्ग का खिताब जीत लिया।
    यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन व शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित कुल 50 हजार रूपए की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में छठें राउंड के बाद दिलीप सर्वाधिक 6 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। 12वीं वरीय कानपुर के विकास निषाद व शीर्ष वरीय लखनऊ के पवन बाथम के समान 5.5 अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर में भी बराबरी करने के बाद फैसला टॉस से हुआ जिसमें विकास निषाद को दूसरा व पवन बाथम को तीसरा स्थान मिला।
    चौथी वरीय कानपुर के ऋषभ निषाद, मैनपुरी के 26वीं वरीय संकल्प अरोड़ा, आगरा के 15वीं वरीय राजेंद्र गुप्ता के समान 5.5 अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते ऋषभ चौथे, संकल्प पांचवें व राजेंद्र अरोड़ा छठें स्थान पर रहे। लखनऊ के 23वीं वरीय मेधांश सक्सेना, लखनऊ के 20वीं वरीय कुलदीप शंकर, वाराणसी के 14वीं वरीय स्वप्निल राज, गोरखपुर के दूसरी वरीय कमलेश कुमार, कानपुर के तीसरी वरीय आलोक कुमार गुप्ता, गोरखपुर के 13वीं वरीय शशि प्रकाश, वाराणसी के 19वीं वरीय नारायण यादव, गोरखपुर के 22वीं वरीय एफएच सिद्दीकी व कानपुर के आठवीं वरीय प्रशांत कटियार के समान पांच-पांच अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते क्रमशः सातवें से पंद्रहवें स्थान तक रहे।
    महिला श्रेणी में आगरा की वानिका अग्रवाल, वाराणसी की वैष्णवी प्रकाश व आगरा की वैष्णवी यादव के समान चार-चार अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते वानिका पहले, वैष्णवी प्रकाश दूसरे व वैष्णवी यादव तीसरे स्थान पर रही।
    अंडर-15 आयु वर्ग में आगरा के आदित्य प्रताप सिंह व लखनऊ के तनिष्क गुप्ता के समान साढ़े चार-साढ़े चार अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते आदित्य पहले व तनिष्क दूसरे स्थान पर रहे। लखनऊ के अनुभव सिंह चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
    अंडर-11 आयु वर्ग में वाराणसी के अक्षत चौरसिया साढ़े चार अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। वाराणसी के संकल्प त्रिपाठी व कानपुर के सुव्रत यादव के समान चार-चार अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते संकल्प दूसरे व सुव्रत यादव तीसरे स्थान पर रहे।
    बेस्ट अनरेटेड श्रेणी का पुरस्कार मेरठ के आकाश चौधरी को सर्वाधिक साढ़े चार अंक के साथ मिला।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading