लखनऊ, 14 जुलाई 2018: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में कल 15 जुलाई को रविवार के दिन क्रोएशिया और फ्रांस की टीमें मास्को में वर्ल्ड कप ट्राफी पर कब्जा करने के लिए आपस में भिड़ेंगी।
वही इस अवसर पर लखनऊ में 1090 चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण मंत्री श्री चेतन चौहान सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के मेसी फुटबॉल बैंक की औपचारिक लॉन्चिंग करेंगे।
वहीं लखनऊ के फुटबॉल के इन दीवानों को सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर फीफा वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल का सीधा प्रसारण दिखाने की तैयारी कर ली है।
बीतें 15 साल से फुटबॉल के प्रमोशन के लिए लगातार कार्य कर रही सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी की इस पहल के बारे मे सोसायटी के अध्यक्ष प्रभुजोत सिंह नंदा और सचिव उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोसायटी की ओर से 15 जुलाई को शाम साढ़े सात बजे से 1090 चौराहे पर विशाल एलईडी स्क्रीन पर फाइनल मैच का सजीव प्रसारण होगा।
प्रभजोत सिंह नंदा ने बताया कि फुटबॉल लखनऊ की रग-रग में बसता है और 1090 चौराहे पर फुटबॉल के दीवाने जुटेंगे जो लखनऊ में फुटबॉल के महाकुंभ का जूनून हर ओर दिखेगा। सोसाइटी के सचिव उमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कल शाम 7:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण मंत्री श्री चेतन चौहान मेसी फुटबॉल बैंक की औपचारिक लॉन्चिंग भी करेंगे।







