ब्रेथवेट करेंगे कप्तानी, ब्रावो और पोलार्ड शामिल
नई दिल्ली, 03 नवंबर 2018: टेस्ट और वनडे क्रिकेट सीरीज में करारी हार को पीछे छोड़कर अब मेहमान वेस्टइंडीज टीम रविवार से भारत के साथ शुंरु हो रही टी-20 सीरीज में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। इसके लिए टीम ने अभ्यास भी शुरु कर दिया है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे।

बता दें कि टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी कार्लोस ब्रेथवेट करेंगे जबकि अनुभवी डेरेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड टीम में शामिल किये गये हैं। ब्रेथवेट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबले से पहले जमकर अभ्यास करते दिखे। ब्रेथवेट ने पोलार्ड और पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ कड़ा अभ्यास किया।
इसके अलावा डेरेन ब्रावो, खारी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन और शेरफाने रदरफोर्ड उनके साथ अभ्यास करते दिखे। सभी का ध्यान बल्लेबाजी पर था, सभी ने तीन घंटे तक चले सत्र के दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। ब्रावो दो साल में पहली बार वेस्टइंडीज के लिये खेलेंगे जबकि आल राउंडर पोलार्ड साल में पहली बार राष्ट्रीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे।
वेस्टइंडीज टीम में में ब्रावो और पोलार्ड शामिल:
कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थामस







