लखनऊ, 14 अप्रैल। आक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी एवं लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना स्थित चिरंजीव भारती पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर 15 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहा है। अकादमी के निदेशक अतुल यादव के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा व इस खेल से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया जायेगा। प्रशिक्षण अवधि सांय 5 बजे से 6.30 बजे तक होगी। यह प्रशिक्षण शिविर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राशि प्रजापति की देखरेख में दिया जायेगा।







