Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    मरियम व अदिति महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में 

    By February 6, 2018Updated:February 6, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 776

    विकेश बालक अंडर-14 सिंगल्स के सेमीफाइनल में 

    प्रथम मेट्रो जोन यूपी प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट


    लखनऊ। 
    मरियम खान, अदिति, समीक्षा व मीनू ने प्रथम मेट्रो जोन यूपी प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के राउंड रॉबिन मैचों की समाप्ति के बाद अपने-अपने गु्रपों से नाकआउट दौर (सेमीफाइनल) के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

    टेनिस प्लेयर एसोसिएशन ऑफ लखनऊ और प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के तत्वावधान में अवध स्कूल, गोमतीनगर स्थित प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के टेनिस कोर्ट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में सासा व शगुन कुमारी ने अंडर-12 डबल्स के राउंड रॉबिन मैचों के बाद सासा व शगुन ने व विकेश ने बालक अंडर-14 सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।

    महिला सिंगल्स के राउंड रॉबिन मैचों में ए गु्रप में मरियम खान ने समीक्षा को 4-1, 4-0 से, नारायणी को 4-1, 4-0 से व सुरभि को 4-1, 4-0 से हराया। समीक्षा ने नारायणी को 4-1, 4-0 से व सुरभि को 4-0, 4-1 से हराया जबकि नारायणी ने सुरभि को 4-1, 4-0 से मात दी। गु्रप बी में अदिति ने मनीषा को 4-3(8-6), 4-1 से व शगुन को 4-1, 4-0 से हराया। मीनू ने शगुन को 4-1, 4-0 से मात दी।

    पुरूष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में गौतम ने गोविंद को 6-0, 6-0 से, प्रखर ने मनु को 6-2, 6-2 से, मृत्यंुजय ने आदित्य को 6-1, 6-1 से एवं यश ने सनीश मणि मिश्रा को 6-2, 6-3 से हराया।
    पुरूष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में गोविंद और शोभित की जोड़ी ने यश व मनु विक्रम को 6-0, 6-0 से व मान केसरवानी व संस्कार ने सनीश व आदित्य को 6-1, 6-1 से हराया।

    बालक अंडर-12 सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रणव ने गर्व को 6-2 से, माधव ने पार्थ को 6-4 से, सिद्धांत ने पृथ्वी को 6-2 से व विकेश ने सक्षम को 6-2 से हराया।

    बालक अंडर-14 सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में विकेश ने अर्जुन को 6-5 से, माधव ने विवेक को 6-1 से, पार्थ ने शाश्वत को 6-2 से एवं नमन ने अंशुमान को 6-4 से हराया।

    अंडर-14 डबल्स के क्वार्टर फाइनल में अतुल राय व सजल ने सानिध्य व आदित्य को 6-3 से, अविरल व शाश्वत ने वैभवी व सासा को 6-3 से, माधव व अदिति ने शाहजेब व अर्शलान को 6-2 से एवं पूरव व गर्व ने शगुन व शुभम को 6-4 से हराया।

    अंडर-12 डबल्स के राउंड रॉबिन मैचों में मदन व शाश्वत ने अतुल राय व सजल को 6-3 से, अविरल व गर्व ने पूरव व सक्षम को 6-5 से एवं सानिध्य व आदित्य ने प्रणव व प्रखर को 6-2 से हराया। सासा व शगुन कुमारी ने अविरल व गर्व को 6-4 से एवं पूरव व सक्षम को 6-3 से हराया।

    प्रथम मेट्रो जोन यूपी प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल सात फरवरी से

    टेनिस प्लेयर एसोसिएशन ऑफ लखनऊ और प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के तत्वावधान में अवध स्कूल, गोमतीनगर स्थित प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम मेट्रो जोन यूपी प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले बुधवार सात फरवरी को सुबह सात बजे से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 12 बजे आयोजित होगा जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेलकूद मंत्री श्री चेतन चौहान होंगे।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading