ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, मैन ऑफ द टूर्नामेंट बन गए शुबमन गिल, चौथी बार बना भारत फिर विश्व चैंपियन
नई दिल्ली, 03 फरवरी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आसानी से पठखनी देने के बाद भारत ने अंडर-19 विश्व कप पर अपना कब्ज़ा कर लिया, इस मैच में मनजोत कालरा ने शानदार पारी खेली और भारत को जीत दिला दी हज़ारो खेल प्रेमी आज उनके घर उनके परिवार को बधाई देने के लिए एकत्रित हुए है इसके अलावा करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की नजरें जूनियर टीम के विराट कोहली कहे जा रहे शुबमन गिल पर टिकी रही.उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया, शुबमन गिल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पंजाब का यह उभरता हुआ बल्लेबाज भले ही एक बार को टूर्नामेंट का बड़ा चैलेंज नहीं भेद सका. लेकिन उसने कमाल की बैटिंग की। इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ को पचास लाख के इनाम देने की घोषणा BCCI ने की है।
न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच जीत कर भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चौथी बार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम कर लिया. भारत ने 217 के लक्ष्य को आसानी से पा लिया। इस मैच में मनजोत कालरा ने सर्वाधिक 101 स्कोर किया ।







