- 32वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता: तीसरा दिन
- विकास, विनय व लालमणी ने दिलाये यूपी को पदक
लखनऊ, 28 नवंबर 2018: के.डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ मे चल रही 32वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने तीन पदक जीत कर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।
यूपी के विकास कुमार ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं 86 किलोग्राम भार वर्ग के अन्तर्गत विनय कुमार को रजत पदक प्राप्त हुआ तथा स्वर्ण पदक हरियाणा के मंजीत को प्राप्त हुआ।
65 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा के अन्तर्गत खिताबी भिडंत में हरियाणा को स्वर्ण, दिल्ली को रजत व उत्तर प्रदेष के लालमणि को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। आज संपन्न हुई कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा को 1-1 स्वर्ण पदक तथा राजस्थान को दो स्वर्ण पदक प्राप्त हुए।
आज आयोजित फ्री स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री पीयूश वर्मा, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) श्री राजीव उमराव एवं प्रवर डाक अधीक्षक श्री शशि कुमार उत्तम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये। इस अवसर पर सेन्ट्रल आब्जर्वर एवं अन्तराष्ट्रीय रेफरी विकास पाटिल, रिकार्डर ललित कुमार के अलावा डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।






