Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    यूपी की मुस्कान यादव ने जीता महिला एकल का स्वर्ण पदक

    By March 31, 2019 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648
    • पुरुष युगल में यूपी के अतुलश्री पटेल व नवनीत सेठ को रजत पदक
    • 16वीं सीनियर नेशनल (महिला एवं पुरुष) साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप
    लखनऊ, 31 मार्च 2019: उत्तर प्रदेश की मुस्कान यादव ने 16वीं सीनियर नेशनल (महिला एवं पुरुष) साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में संघर्षपूर्ण मुकाबले में दमदार प्रदर्शन के साथ 16वीं सीनियर नेशनल (महिला एवं पुरुष) साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में महिला एकल का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वहीं पुरुष युगल के फाइनल में यूपी के अतुलश्री पटेल व नवनीत सेठ को रजत पदक मिला। अतुल श्री पटेल ने पुरुष एकल में भी कांस्य पदक जीता।
    एमेच्योर साफ्ट टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित चैंपियनशिप में अंतिम दिन महिला एकल के फाइनल में उत्तर प्रदेश की मुस्कान यादव ने तमिलनाडु की थिरूमंगाई को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सेमीफाइनल में हार के चलते मध्य प्रदेश की आदिया तिवारी व तमिलनाडु की अमिथा को कांस्य पदक मिला।
    पुरूष युगल के फाइनल में गुजरात के अनिकेत पटेल व अजय ने यूपी के अतुलश्री पटेल व नवनीत सेठ को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि अतुलश्री व नवनीत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं सेमीफाइनल में हार के चलते दिल्ली के जितेंद्र व नासिर और छत्तीसगढ़ के त्रिनाथ व रोहिन को कांस्य पदक मिला।
    पुरुष एकल के फाइनल में मध्य प्रदेश के आदित्य दुबे ने चंडीगढ़ के रोहित धीमान को 3-1 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सेमीफाइनल में हार के चलते यूपी के अतुल श्री पटेल और हरियाणा के रोहित बेरवाल को कांस्य पदक मिला।
    चैंपियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह तथा अति विशिष्ट अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर श्री जितेंद्र यादव (क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, लखनऊ), श्री राकेश कपूर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश), कोषाध्यक्ष श्री कमल थारियानी, संयुक्त सचिव प्रशांत शर्मा, स्वर्णेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे।
    कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर देश भर से आए खिलाड़ियों के लिए मतदाता जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया। अंत में एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन यूपी के सचिव दीपक चावला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading