स्पोर्ट्स कालेज एक्स स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी का चतुर्थ महासम्मेलन होगा शुरू
लखनऊ, 04 जनवरी 2019: स्पोर्ट्स कालेज एक्स स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के पांच जनवरी से शुरू हो रहे चतुर्थ महासम्मेलन में गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के देश भर के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान खेलों पर विशेष चर्चा के साथ सोसाइटी द्वारा चलायी जा रही फुटबॉल अकादमी पर भी चर्चा होगी।
स्पोर्ट्स कालेज एक्स स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सचिव व स्पोर्ट्स कालेज के पूर्व खिलाड़ी लवलेश कुमार माथुर के अनुसार स्पोर्ट्स कालेज के पूर्व छात्रों के इस रियूनियन में पूरे देश से दर्जनों पूर्व ओलंपियन, अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में गुरूजन भी शिरकत करेंगे।
सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय सिंह (मुख्य आयोजक, रियूनियन) ने बताया कि महासम्मेलन के पहले दिन पांच जनवरी को रायल कैफे (सहारागंज के सामने) में शाम छह बजे से विशेष सत्र में सोसायटी द्वारा चलायी जा रही फुटबॉल अकादमी व अन्य खेल प्रमोशन की गतिविधियों पर चर्चा होंगी। इस दौरान पूर्व खिलाड़ियों के जमावड़े से एकदम उत्सव जैसा माहौल होगा।







2 Comments
I am genuinely thankful to the holder of this web
site who has shared this fantastic piece of writing
at at this place.
Good website! I really love how it is simple on my eyes and the data are well written. I am wondering how I
could be notified when a new post has been made.
I have subscribed to your feed which must do the trick!
Have a great day!