नई दिल्ली, 27 अगस्त 2018: आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंज बेंगलुरु कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को बर्खास्त करेगी। बर्खास्त होने वाले लोगों में मुख्य प्रशिक्षक डेनियल विटोरी भी शामिल है। बैटिंग और फील्डिंग कोच ट्रेंट वुडहिल और एंड्रिएव मैक डोनाल्ड को भी बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। जबकि आशीष नेहरा टीम के मेंटर गेंदबाज के रूप में बने रहेंगे।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कप्तान विराट कोहली की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए ही कोचिंग स्टाफ के बारे में कोई फैसला लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कोचिंग स्टाफ के बारे में अगले सप्ताह तक कोई घोषणा की जाएगी।







