वारियर्स फुटबॉल कप -2019: चौक स्टेडियम में आज पहला सेमीफाइनल फुटबॉल मैच अलीगंज स्पोर्टिंग और अलीगंज वारियर्स के बीच हुआ जिसमें अलीगंज स्पोर्टिंग ने अलीगंज वारियर्स को 2 – 1 से हराया। इस दौरान अलीगंज स्पोर्टिंग से (आदित्य सिंह ने 18 मिनट और 38 मिनट में गोल किया), अलीगंज वारियर्स से (ऋषभ ने एक गोल किया), इस खेल के दौरान अलीगंज स्पोर्टिंग टीम की ड्रेस पिंक में है और अलीगंज वारियर्स टीम की ड्रेस ब्लू में है।






