लखनऊ : लखनऊ के श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) के छात्रों ने देश की सबसे बड़ी इनोवेशन प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया! टीम ‘अंडरकवर कोडर्स’ ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
बेंगलुरु के रामैय्या यूनिवर्सिटी में हुए ग्रैंड फिनाले में देशभर के टॉप टेक टैलेंट्स के बीच कड़ी टक्कर में एसआरएमयू की यह टीम चमकी। सीमित समय और कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स के बीच छात्रों ने अपनी कोडिंग स्किल्स, क्रिएटिव थिंकिंग और परफेक्ट टीमवर्क से जजेस को इम्प्रेस किया।
टीम के हीरो: बीसीए स्टूडेंट्स: शौर्य मेहरा, हर्ष पाठक, नमन शरण यादव, आकाश सिंह, अंशिका पाल, दीपांशु धर
बी.टेक स्टूडेंट्स: आकाश त्रिवेदी, आलोक सिंह, यशवातिका गुप्ता, सौम्या मेहरोत्रा, हर्ष केशरवानी, आद्रिका मिश्रा
बता दें कि यह जीत एसआरएमयू की इनोवेशन-फोकस्ड एजुकेशन का जीता-जागता सबूत है। कुलपति प्रो. विजय तिवारी, विभागाध्यक्ष प्रो. बिनीत गुप्ता, शोभित सिन्हा, कोऑर्डिनेटर अभिषेक सक्सेना समेत सभी फैकल्टी मेंबर्स ने टीम को दिल खोलकर बधाई दी। वास्तव में एसआरएमयू के छात्रों की यह उपलब्धि युवाओं को दिखाती है कि सही गाइडेंस और मेहनत से राष्ट्रीय मंच पर भी छा सकते हो!







