जनकल्याण महिला समिति ने उपलब्ध कराया गरीबों को भोजन सामग्री
गोमतीनगर विराम तीन जनकल्याण महिला समिति की ओर से भी राहत कार्य चलाया जा रहा है। आज इसकी सदस्य दोपहर में राहत सामग्री के साथ बाहर निकलीं।

उन्होंने भूखे प्यासे पानी और खाद्य सामग्री वितरित की। इसमें श्रमिक परिवार के छोटे बच्चों को भी बिस्कुट आदि दिए गए। इस कार्यक्रम में कमल प्रकाश,प्रतिभा साहनी शामिल रहे। यह जानकारी महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने दी। – डॉ दिलीप अग्निहोत्री







