Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    ShagunBy ShagunApril 27, 2026 करियर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 330

    AURO University, सूरत में आयोजित प्रतिष्ठित हैकथॉन में BCA (Data Science & AI) की टीम ने एजेंटिक एआई पर आधारित एप्लिकेशन बनाकर सभी को प्रभावित किया

    लखनऊ : IBM Expert Labs National Hackathon 2026 में लखनऊ के डीसीएसआईएस संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है।

    AURO University, सूरत में आयोजित इस नेशनल हैकथॉन में बीसीए (डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्रोग्राम के छात्रों राधिका पाल, अनुराग चौधरी और सुयश वर्मा की टीम ने एजेंटिक एआई (Agentic AI) पर आधारित एक अत्याधुनिक एप्लिकेशन विकसित किया।

    यह एप्लिकेशन बुद्धिमान और स्वायत्त निर्णय लेने वाली प्रणाली का अनुकरण करता है, जो संदर्भ को समझकर कार्यों की योजना बनाता है और उपयोगकर्ता की जरूरतों के अनुसार खुद को अनुकूलित कर लेता है। पारंपरिक ऑटोमेशन से आगे बढ़कर यह सिस्टम अधिक सक्रिय, व्यक्तिगत और प्रभावी डिजिटल अनुभव देने में सक्षम है।

    टीम की इस नवाचारी परियोजना ने हैकथॉन में खासी सराहना बटोरी और यह साबित कर दिया कि भारतीय छात्र अब एआई के अगले स्तर जैसे एजेंटिक इंटेलिजेंस में मजबूती से कदम रख रहे हैं।

    आईओटी डायरेक्टर प्रो. अपूर्व आनंद ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। विभागाध्यक्ष प्रो. बिनीत कुमार गुप्ता ने कहा, “हमारे छात्र लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।” सिविल इंजीनियरिंग विभाग के हेड प्रो. अभिषेक सक्सेना ने भी टीम को बधाई दी।

    टीम का नेतृत्व राधिका पाल ने किया, जबकि अनुराग चौधरी और सुयश वर्मा ने भी बेहतरीन योगदान दिया।

    यह सफलता न केवल डीसीएसआईएस के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज के छात्र एआई को सिर्फ समझ नहीं रहे, बल्कि उसे व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी रूप देने में भी सक्षम हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading