तेल-गैस की सप्लाई पर असर, वैश्विक संकट की आशंका
नई दिल्ली : इजरायल के हालिया हमलों के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर पूरी तरह बंद कर दिया है। दुनिया के तेल निर्यात का बड़ा रास्ता प्रभावित होने से पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की स्थिति : ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद व्यापक तबाही की खबरें आ रही हैं। कुछ दावों के अनुसार चीन और रूस अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के साथ जुड़े हुए हैं।
अगले दो हफ्तों में क्या होगा?
कुछ रिपोर्ट्स और दावों में कहा जा रहा है कि अगले दो हफ्तों में अमेरिका ईरान पर अपना पूरा दबदबा स्थापित कर सकता है। यह स्थिति वैश्विक ऊर्जा बाजार और मध्य पूर्व के भू-राजनीतिक परिदृश्य को और प्रभावित कर सकती है।
https://x.com/IPSinghSp/status/2064559356453298376/video/1
https://x.com/IPSinghSp/status/2064559356453298376/photo/2
उम्मीद के रास्तों के बीच आया ट्रम्प का यह बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच हाल के दिनों में बड़ा सैन्य तनाव कुछ कम होता दिखाई दे रहा था बता दें कि दोनों देश ने एक दूसरे पर जवाबी हमले किए थे जिससे क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी हालांकि दोनों पक्षों ने अपने सैन्य अभियान अस्थाई रूप से रोक दिए हैं।






