मुंबई, 02 जनवरी। मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान मां बन गई हैं. यह उनका पहला बच्चा है। उन्होंने मुंबई के सूर्या अस्पताल में सोमवार 1 जनवरी 2018 को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. सुनिधि और उनके पति हीतेश सोनिक बच्चे के आगमन से बहुत खुश हैं। उनकी डॉक्टर रंजना धानू ने कहा- मम्मी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान सुनिधि लाइम लाइट से दूर ही रहीं, वह आखिरी बार डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आईं थी।
जब सुनिधि की प्रेग्नेंसी को 5 महीने हो गए थे, तब खबर सामने आई थी। सुनिधि ने म्यूजिक कम्पोजर हितेश सोनिक से साल 2012 में शादी की थी और बेटे के जन्म से दोनों काफी खुश हैं। सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी सी उम्र में की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया. हालांकि उनके हुनर को पहचाना टीवी एंकर तब्बसुम ने, उन्होंने सुनिधि के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा, इसके बाद सुनिधि को मौका मिला दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में हिस्सा लेने का. सुनिधि इस शो में विनर रही थीं।