Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप : लक्ष्य सेन ने इजरायल के डेनियल डुबोवेंको को हराया, भारत की उन्नति ने थाईलैंड की पोर्नपिचा को हराया

    ShagunBy ShagunNovember 28, 2024Updated:November 28, 2024 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप :

    लखनऊ, 28 नवम्बर: शीर्ष वरीय पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में संघर्ष भरी जीत के साथ महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। पुरुष एकल में भारत के शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन ने अंतिम आठ में जगह बनाई। योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित 2,10,000 अमेरिकी डालर की इनामी राशि वाली चैंपियनशिप में गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें महिला एकल में गैर वरीय भारत की उन्नति हुड्डा ने उलटफेर कर थाईलैंड की पोर्नपिचा को 21-18, 22-20 से हराकर जीत दर्ज की।

    शीर्ष वरीय पीवी सिंधु ने हमवतन इरा शर्मा को 21-10, 12-21, 21-15 से हराया। बीडब्लूएफ में 147वीं रैंकिंग इरा के खिलाफ जीत के लिए विश्व में 18वीं वरीय सिंधु को मशक्कत करनी पड़ी। पहला गेम विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण व डबल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सिंधु ने आसानी से जीता। दूसरे गेम में सिंधु शुरू में पिछड़ गई और इरा ने 11-1 तक की बढ़त बना ली थी। वहीं दूसरी वरीय मालविका बंसोड महिला, तीसरी वरीय किरण जार्ज पुरुष एकल एवं मिश्रित युगल में भारत की बी.सुमित रेड्डी व सिकी रेड्डी की शीर्ष वरीय जोड़ी उलटफेर का शिकार हो गए। महिला युगल में पिछले संस्करण की उपविजेता शीर्ष वरीय अश्विनी पोनप्पा व तनीषा क्रैस्टो के साथ प्रिया कोन्जेंगबम व श्रुति मिश्रा की पांचवीं वरीय भारतीय जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंच गई।

    लक्ष्य की माइसनम से होगी टक्कर

    तीसरे व निर्णायक गेम में पीवी सिंधु ने एक-एक अंक के लिए संघर्ष के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की। पीवी सिंधु की अब चीन की डाई वांग से टक्कर होगी। पुरुष एकल में भारत के शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन ने इजरायल के डेनियल डुबोवेंको को आसानी से सीधे गेम में 21-14, 21-13 से हराया। राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण व विश्व चैंपियनशिप के कांस्य विजेता लक्ष्य की अब अगले दौर में भारत के माइसनम लुआंग मेरबा से टक्कर होगी। मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में भारत को शीर्ष वरीय बी.सुमित रेड्डी व सिकी रेड्डी की हार से झटका लगा। इस जोड़ी को मलेशिया के लू बिंग कून व हो लो यी ने 19-21, 21-16, 21-13 से हराया।
    महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रिया कोन्जेंगबम व उत्तर प्रदेश की श्रुति मिश्रा की पांचवीं वरीय भारतीय जोड़ी हमवतन कविप्रिया सेल्वम व सिमरन सिंघी के खिलाफ 21-15, 21-12 की जीत से अंतिम आठ में पहुंच गई।

    भारत के आयुष ने मलेशिया के जस्टिन होह को हराया

    शीर्ष वरीय भारत की तनीषा क्रैस्टो व अश्विनी पोनप्पा ने चीनी ताइपे की चेन सू यू व यी यिन एच को 21-19, 8-21, 21-12 से और दूसरी वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी ने भारत की अश्विनी भट्ट व शिखा गौतम को 21-13, 21-10 से हराया। महिला एकल में गैर वरीय भारत की श्रीयांशी वाली शेट्टी ने उलटफेर करते हुए दूसरी वरीय भारत की मालविका बंसोड को 21-12, 21-15 से हराया। महिला एकल में ही गैर वरीय भारत की उन्नति हुड्डा ने थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइइकेवांग को 21-18, 22-20 से उलटफेर भरी जीत के साथ अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया। पुरुष एकल में दूसरी वरीय भारत के प्रियांशु राजावत ने वियतनाम के ले डक फट को 21-15, 21-8 से और भारत के आठवीं वरीय आयुष शेट्टी ने मलेशिया के जस्टिन होह को 21-12, 21-19 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

    जापान के शोगो ओगावा ने भारत के किरण जार्ज को दी मात

    जापान के शोगो ओगावा ने तीसरी वरीय भारत के किरण जार्ज को 19-21, 22-20, 21-11 से हराकर उलटफेर किया। महिला एकल में भारत की तस्नीम मीर ने पांचवीं वरीय भारत की अनुपमा उपाध्याय को 21-15, 13-21, 21-7 से हराया। पुरुष युगल में दूसरी वरीय भारत के हरिहरण व आरके रेथिना साबापति ने थाईलैंड के पी.काओसामंग व टैनडान पी. को 21-18, 21-17 से और भारत के साई प्रतीक व पृथ्वी के.राय ने चीन के चेन झू जून व जीआर हान को 21-14, 22-20 से हराया। मिश्रित युगल में भारत के दूसरी वरीय सतीश कुमार करुणाकरन व आद्या वरियानाथ, पांचवीं वरीय भारत के ध्रुव कपिला व तनीषा क्रैस्टो और महिला युगल में भारत की रूतुपर्णा पांडा व स्वेतपर्णा पांडा भी जीत के साथ अंतिम आठ में पहुंच गए।

    Shagun

    Keep Reading

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading