Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    टैरिफ वॉर : चीन का अमेरिका पर पलटवार 84% तक बढ़ाया टैक्स, जयशंकर बोलें टैरिफ अटैक से निपटने को होगी ट्रेड डील

    ShagunBy ShagunApril 10, 2025 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    नई दिल्ली। दुनिया की दो बड़ी आर्थिक महाशक्तियों चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चीन ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए अमेरिकी सामानों के आयात पर 84 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ा दिया है। चीन के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार से सभी अमेरिकी वस्तुओं पर ये टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो पहले घोषित 34 फीसदी के टैरिफ से 50 फीसदी ज्यादा है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि ये नए शुल्क 10 अप्रैल से लागू होंगे। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मंगलवार को चीनी वस्तुओं पर 104 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद उठाया गया है। चीन ने ट्रम्प के 104 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिका पर अहंकारी और धमकाने वाला व्यवहार करने का आरोप लगाया था। चीन ने बुधवार को प्रकाशित एक लंबे नीति वक्तव्य में डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ अंत तक लड़ने की कसम खाई।

    इस बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन में है क्योंकि अमेरिकी निर्यात पर 104 प्रतिशत टैरिफ लागू हो चुका है। इसके साथ ही चीनी सरकार ने वाइट हाउस के साथ टैरिफ मुद्दे पर किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि कई अन्य देशों ने रेसिप्रोकल टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत की पेशकश की है, जबकि कई बातचीत कर रहे हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी कहा टैरिफ से रोजाना दो बिलियन डॉलर की हो रही कमाई

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप के दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाए जाने से नुकसान हो रहा हो, लेकिन अमेरिका का खजाना खूब भर रहा है। इसकी जानकारी खुद ट्रंप ने दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका टैरिफ से प्रतिदिन दो बिलियन डॉलर कमा रहा है। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बिना विवरण दिए यह टिप्पणी की। जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से ट्रंप ने अन्य देशों पर कई टैरिफ लगाए हैं।

    टैरिफ अटैक से निपटने को होगी ट्रेड डील : जयशंकर

    नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक से निपटने के लिए भारत की क्या तैयारी है। विदेश मंत्री ने कहा कि हम अमेरिका के साथ इस साल के अंत तक ट्रेड डील करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अब तक एकमात्र देश है, जिसने डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी सत्ता में आने के बाद ट्रेड डील को लेकर एक सहमति बनाने की पहल की है।


    विदेश मंत्री बोले इस दिशा हम आगे बढ़ रहे हैं


    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि इस मामले में हम कामयाब होते दिख रहे हैं। विदेश मंत्री का यह जवाब ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ आज से 5 बड़े देशों पर लागू हो गए हैं। इन देशों में भारत भी शामिल हैं। ट्रंप के टैरिफ अटैक से वैश्विक महामंदी का खतरा भी मंडरा रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading