Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    ईमानदारी से मेहनत करें, हम अपना घर यानी आने वाला कल बना रहे हैं

    By October 31, 2017 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,117

    एक कारपेंटर था, जिसकी उम्र 60 साल हो गयी थी. उसे काम करते हुए 40 साल हो गये थे. एक दिन वह अपने बॉस से कहता है कि अब मैं रिटायर होना चाहता हूं, अपना पूरा टाइम परिवार को देना चाहता हूं. बॉस, तो बॉस ठहरे, वे उसे जाते-जाते भी एक काम दे देते हैं, वे कहते हैं कि रिटायर होने के पहले बस यह आखिरी काम कर दो, ढाई महीने का प्रोजेक्ट है यह आखिरी घर बना दो। फिर मैं खुद तुम्हें शानदार फेयरवेल पार्टी और गिफ्ट देकर विदा करूंगा. कारपेंटर हामी भर देता है, लेकिन वह पूरे मन से काम नहीं करता। उसके मन में यही चल रहा था कि बेवजह मुझे यह काम पकड़ा दिया गया।

    वरना अभी मैं आराम कर रहा होता, वह बेहद ही अधूरे मन से काम करता है लकड़ियों की न कार्विग ठीक से करता है और न पॉलिशिंग. न कील ठीक से लगाता है और न सफाई से काम करता है. जैसे-तैसे कर के वो ढाई महीने में बेकार-सा घर बना देता है. इसके बाद बॉस घर देखने के लिए आते हैं. घर में प्रवेश करने के पहले ही वे कारपेंटर के हाथ में घर की चाबी थमाते हैं और कहते हैं, तुमने यह जो घर बनाया है, यह मेरी तरफ से तुम्हें तोहफा है. इतने दिन से तुम अपना खुद का ही घर बना रहे थे।

    यह बात सुन कर कारपेंटर के पैरों के नीचे से मानो जमीन खिसक जाती है. वह मन ही मन कहता है, ‘काश, मुझे यह पता होता कि यह घर मेरा है, तो मैं अपने करियर का बेस्ट घर बनाता।’
    दोस्तों, हम सभी इसी तरह रोज अपना घर यानी आने वाला कल बना रहे हैं. हर रोज कील लगा रहे हैं, पॉलिश कर रहे हैं, ताकि हमारा फ्यूचर सेट हो जाये. अगर आप आज अपने हर काम में अपना 100 परसेंट देते हैं, तो ठीक है, लेकिन अगर आज आप खराब मन से ऑफिस में काम कर रहे हैं, काम चलाऊ पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको भी कारपेंटर की तरह भविष्य में ‘काश’ बोलना पड़ेगा. अगर आप चाहते हैं कि आपका कैरियर रूपी घर बेस्ट बने, तो आपको आज से ही अपना हर काम बेस्ट करना होगा. टाइम-टेबल बना कर पढ़ना होगा, ऑफिस में ईमानदारी से मेहनत करनी होगी।

    बात पते की

    • आप दिन भर में जो भी काम करते हैं, वह आपके भविष्य को इफेक्ट करता है. इसलिए हर काम बेस्ट करें, ईमानदारी से करें. लगन से करें।
    • अगर आज आप फालतू इधर-उधर घूमना छोड़ कर मन लगा कर पढ़ाई करते हैं, भविष्य में आपको बेहतरीन कैरियर का तोहफा जरूर मिलेगा।

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading