अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद आज देश में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में इन आतंकियों की नई एक सूची जारी की है और इस सूची में 68 आतंकवादियों के नाम शामिल हैं। सूत्रों से आ रही खबरों कि माने तो इस सूची में पाकिस्तान के भी कुछ नागरिक अबु दुजाना और अबु हमास,जीनत-उल इस्लाम, वसीम अहमद उर्फ ओसामा का नाम भी शामिल किया गया है। भारतीय सेना इन आतंकियों पर एक बहुत बड़ी रणनीति बना रही है ताकि एक तय समय के अंदर ही इनका खात्मा किया जाए और यह आगे ऐसे किसी आतंकवादी घटना को अंजाम ना दे सके।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पास अब तक सबसे ज्यादा विदेशी आतंकवादी मौजूद हैं। सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लश्कर ने ही अंजाम दिया था पर उसने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। बता दें कि अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 19 घायल हो गए। भारतीय सेना ने मंगलवार से आतंकियों के साथ मुठभेड़ करके तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।







