Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    ‘रोमियो S3’ में ठाकुर अनूप सिंह और पलक तिवारी लगाएंगे एक्शन और इमोशन का तड़का

    ShagunBy ShagunMay 14, 2025 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    16 मई 2025 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है गुड्डू धनोआ की नई एक्शन फिल्म ‘रोमियो S3’, जिसमें ठाकुर अनूप सिंह और पलक तिवारी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर तहलका मचाएगी। इस फिल्म में ठाकुर अनूप सिंह एक पुलिस ऑफिसर, संग्राम सिंह शेखावत, के किरदार में नजर आएंगे, जो न केवल एक्शन से भरपूर है, बल्कि गहरे इमोशन्स और जटिल परतों से सजा हुआ है।  पलक तिवारी की ताजगी भरी मौजूदगी और उनकी मेहनत इस फिल्म को और खास बनाती है।

    ठाकुर अनूप सिंह के लिए यह फिल्म एक खास पड़ाव है, क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है जिसमें वे लीड रोल में हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए जबरदस्त मेहनत की, खासकर फिटनेस और बॉडी लैंग्वेज पर। हाल ही में हुई एपेंडिक्स सर्जरी के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सभी स्टंट्स खुद किए, जिन्हें मशहूर एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने डिजाइन किया है। ठाकुर ने बताया, “मैंने दो अलग-अलग किरदार निभाए हैं—एक ड्रग पेडलर और एक पुलिस ऑफिसर। दोनों की चाल-ढाल और स्टाइल को अलग दिखाने के लिए मैंने खूब मेहनत की।”

    गुड्डू धनोआ जैसे अनुभवी डायरेक्टर के साथ काम करना ठाकुर के लिए एक यादगार अनुभव रहा। “गुड्डू सर हर सीन की बारीकी पर ध्यान देते हैं और मुझे हर कदम पर गाइड किया। उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखा,” ठाकुर ने खुशी जाहिर की। वहीं, पलक तिवारी के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को लुभाने वाली है। ठाकुर कहते हैं, “पलक बहुत एनर्जेटिक हैं, और उनकी मेहनत स्क्रीन पर साफ दिखेगी। हमारी केमिस्ट्री शानदार रही।”

    यह फिल्म केवल एक्शन तक सीमित नहीं है; यह पुलिस और न्याय व्यवस्था के प्रति सम्मान और उनके जज्बे को भी दर्शाती है। ठाकुर का संदेश साफ है, “मैं चाहता हूं कि लोग हमारी पुलिस की ताकत और समर्पण को समझें। यह फिल्म उसी जज्बे को सेलिब्रेट करती है।”
    ‘रोमियो S3’ न केवल मनोरंजन का वादा करती है, बल्कि यह ठाकुर अनूप सिंह और पलक तिवारी जैसे टैलेंटेड कलाकारों की मेहनत और जुनून का भी प्रतीक है। तो तैयार हो जाइए, इस 16 मई को सिनेमाघरों में इस धमाकेदार फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए!

    Shagun

    Keep Reading

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading